Post Top Ad
Friday, May 7, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
दो बच्चियों को लेकर ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, 3 घंटे तक ट्रैक पर पड़े रहे शव।
दो बच्चियों को लेकर ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, 3 घंटे तक ट्रैक पर पड़े रहे शव।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
रायसेन। सलामतपुर के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह 9 बजे एक अज्ञात महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव तीन घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा, इस दौरान कई ट्रेनें इन शव के ऊपर से गुजर गईं। गुरुवार सुबह जब रेलवे का सफाई कर्मचारी राजू लोहट फ्लेटफॉर्म पर सफाई कर रहा था, तब यह महिला स्टेशन पर बैठी हुई थी। तब इस महिला ने सफाई कर्मचारी राजू से पूछा था कि कोई ट्रेन नहीं आएगी क्या ? तो सफाई कर्मचारी राजू ने कहा कि यहां कोई ट्रेन नहीं रुकेगी। फिर उसने महिला से पूछा कि तुम्हे कहां जाना है, महिला बोली कि जहां भगवान ले जाएगा, वहां चली जाउंगी। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार महिला एक बच्ची को गोद में और एक का हाथ पकड़कर ट्रेन के सामने पहुंच गई थी। हम लोगों ने चिल्लाकर उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन उसने हमारी बात को अनसुना कर दिया और वह ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे महिला और उसके दोनों बच्चों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक महिला की उम्र 35 वर्ष के करीब है, जबकि उसकी दो बच्चियां जिनकी उम्र 5 वर्ष और ढाई वर्ष रही होगी। काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला व बच्चियों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। जीआरपी भोपाल के सब इंस्पेक्टर आरएन रावत ने बताया कि एक अज्ञात महिला 2 बच्चियों के साथ सलामतपुर स्टेशन के सामने डाउन ट्रैक पर आंध्रप्रदेश से निजामुद्दीन दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन 02781 से टकराई थी, जिससे उनकी मौत हुई है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया है। सलामतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र पाल ने बताया कि जैसे ही महिला और उसके दो बच्चियों के ट्रेन से कटने की सूचना प्राप्त हुई तो थाने से पुलिसकर्मियों को मौके पर भेज दिया था। क्योंकि मामला रेलवे पुलिस का था, उनके आने तक पुलिस शवों की सुरक्षा में वहां पर खड़ी रही।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद