इंटरनेट पर मुलाकात के बाद झारखंड की लड़की से शादी करना पड़ा भारी, शादी तोड़ने पर पत्नी ने दी मरवाने की धमकी, यहाँ क्लिक जाने क्या है पूरा मामला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, May 7, 2021

इंटरनेट पर मुलाकात के बाद झारखंड की लड़की से शादी करना पड़ा भारी, शादी तोड़ने पर पत्नी ने दी मरवाने की धमकी, यहाँ क्लिक जाने क्या है पूरा मामला।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

इंटरनेट पर मुलाकात के बाद झारखंड की लड़की से शादी करना पड़ा भारी, शादी तोड़ने पर पत्नी ने दी मरवाने की धमकी।


इंटरनेट पर मुलाकात के बाद झारखंड की लड़की से शादी करना पड़ा भारी, शादी तोड़ने पर पत्नी ने दी मरवाने की धमकी, यहाँ क्लिक जाने क्या है पूरा मामला।
सांकेतिक फोटो

शादी तोड़ी तो समझ लो तुम्हारी खैर नहीं। न्यायालय में जो शादी शून्य कराने के लिए याचिका लगाई है, उसे वापस ले लो, नहीं तो मरवा दूंगी। यह धमकी पत्नी ने पति को दी है, घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के नौगजा रोड की है। धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक थाने पहुंचा, अपनी परेशानी पुलिस अफसरों को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अफसरों ने तुरंत ही मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। इंदरगंज थाना क्षेत्र के नौगजा रोड निवासी विकास पुत्र कमलेश कुमार जैन बीमा एजेंट है। एक सप्ताह पूर्व उसने अपनी पत्नी नम्रता कुमारी से शादी तोड़ने की याचिका न्यायालय में लगाई है, उसके बाद से ही पत्नी उसे धमका रही है। बुधवार को जब वह घर पर काम कर रहा था, तो नम्रता ने वीडियो कॉल पर धमकी दी, परेशान होकर पीड़ित थाने पहुंचा।

पहले से है शादीशुदा

विकास ने बताया कि उसके साथियों में एक युवक उसे नम्रता का पति बता रहा था और शेष अन्य उसके साथी थे। खुद को उनके शिकंजे में फंसा देखकर वह बाथरूम के बहाने वहां से निकला और ऑटो पकड़कर काफी दूर जाने के बाद लिफ्ट लेकर दूसरे शहर पहुंचा और फिर वापस आया।

20 लाख की डिमांड

विवाह विच्छेद का नोटिस भेजने के बाद अब वह धमकी दे रही है। वह 20 लाख रुपए ना देने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराने की धमकी दे रही है। इंदरगंज टीआई शैलेंद्र भार्गव का कहना है कि एक युवक की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया है। वहीं, पूर्व में पत्नी की शिकायत पर पति पर मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है।

एक दिन रही है साथ

पीड़ित ने बताया कि तीन फरवरी को शादी करने के बाद चार फरवरी को नम्रता ने उसे बताया कि वह घर जा रही है। शादी की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही वापस आ जाएगी। इसके बाद उसका कॉल आया, नम्रता ने उसे अपने यहां बुलाया। वह वहां पर पहुंचा, तो रांची रेलवे स्टेशन पर ही नम्रता 10 से 15 साथियों के साथ मिली। उसे लगभग बंधक बनाकर अपने घर ले जाने लगे। उसे धमकी दी कि अगर सही सलामत जाना है, तो घर वालों से पांच लाख रुपए मंगाओ।

मेट्रिमोनियल वेबसाइट से हुई थी पहचान

करीब तीन माह पूर्व उसने शादी के लिए मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया। उसके चार दिन बाद ही झारखंड निवासी नम्रता कुमारी ने उससे संपर्क किया, उनके बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद 3 फरवरी को नम्रता व उसने भोपाल में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...