प्रधानी का नशा :- DJ पर डांस फिर तमंचे से फायर, मामले मे सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, May 7, 2021

प्रधानी का नशा :- DJ पर डांस फिर तमंचे से फायर, मामले मे सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

प्रधानी का नशा :- DJ पर डांस फिर तमंचे से फायर, मामले मे सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर।


प्रधानी का नशा :- DJ पर डांस फिर तमंचे से फायर, मामले मे सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर।

पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद प्रयागराज में जश्न का दौर जारी है, जिसमें लोग कोविड-19 गाइडलाइन के साथ-साथ कानून की भी सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे ही एक जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो मेजा थाना क्षेत्र के उरुवा ब्लाक के परवा गांव का है। जहां चुनाव जीत के DJ बजाया गया, हर्ष फायरिंग की गई है। एक शख्स सरेआम तमंचे से फायरिंग करते दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि फायरिंग करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान है। अधिकारियो ने मेजा पुलिस को फटकार लगाई तब जाकर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई। इसी प्रकरण में SSP/DIG प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने मेजा थाने के SI अमरेंद्र सिंह को शुक्रवार सुबह लाइन हाजिर कर दिया।

देखे हर्ष फायरिंग का लाइव विडियो


अधिकारियों के संज्ञान लेने के बाद जागी मेजा पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मेजा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि मामला यमुनापार के मेजा कोतवाली अंतर्गत उरूवा ब्लाक के परवा गांव का है। यहां ग्राम प्रधान के पद पर जीत दर्ज करने के बाद सोनू गौतम ने जश्न मनाया था, इसी दौरान उसने तमंचे से फायरिंग की और कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन किया। हालांकि वीडियो किस दिन का है, यह साफ नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी का कहना है प्रधान सोनू और उसके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, सोनू की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगा कि माजरा क्या है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...