Post Top Ad
Friday, May 7, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रीवा
पुलिस अधीक्षक के सामने एक हेडकांस्टेबल ने मारी लात तो दूसरे ने निकाल दी मोटर साइकिल की हवा।
पुलिस अधीक्षक के सामने एक हेडकांस्टेबल ने मारी लात तो दूसरे ने निकाल दी मोटर साइकिल की हवा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
रीवा। लॉकडाउन का पालन कराने के नाम पर पुलिस कई जगह दादागीरी भी दिखा रही है, ऐसा ही मामला गुरुवार को सामने आया। यहां बीडा-सेमरिया मार्ग के करहिया मंडी के पास सब्जी बेचने आ रहे किसान के सामान को हेड कांस्टेबल ने लात मारकर गिरा दिया, खास बात है कि ये सब एसपी राकेश सिंह के सामने हुआ। उस वक्त चोरहटा पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मी को कुछ नहीं कहा। किसी ने इस हरकत का वीडियो बना लिया, इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर रीवा पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। एसपी राकेश सिंह रूटीन शहर भ्रमण कर करहिया मंडी पहुंचे। जहां पुलिस को बताया गया कि कुछ किसान गांव के आसपास घर व खेत से चोरी छिपे सब्जी बेच रहे हैं।
देखे विडियो
आक्रोशित किसानों ने बताया, सत्यम कुशवाहा और पुरुषोत्तम साहू बाइक पर सब्जी रखकर मंडी में बेचने आ रहे थे, तभी मंडी से पहले एसपी और चोरहटा पुलिस का वाहन सामने से आ गया। जैसे ही, पुलिस की नजर इन पर पड़ी, तो वे गाड़ी रोककर सड़क पर आ गए। ऐसे में दो पुलिसकर्मी एसपी की गाड़ी से उतरे। एक ने लात मारी, जबकि दूसरे ने बाइक की हवा निकाल दी। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होनेे लगी, यूजर्स ने लिखा कि आखिर कौन सा तीर मारना चाहती है रीवा पुलिस। वहीं कई लोगों ने कमेंट किया कि जब कल भाजपा वाले नियम तोड़े तो उनको कोई लात नहीं मारा, सब किसानों से ही जीते हैं। युवाओं ने लिखा कि पब्लिक के नौकर हो ऐसे में मालिक मत बनो। आरोप है कि करहिया मंडी में कई दिनों से पुलिस प्रशासन की मनमानी चल रही है। यहां आए दिन नगर निगम के अधिकारी पहुंचते हैं, मंडियों से सब्जी लूट ले जाते हैं। इनका कसूर सिर्फ इतना था कि यह सब्जियां बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रीवा
Share This
About Ghatak reporter
रीवा
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रीवा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद