MP के 6 और जिलों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी :- भोपाल-होशगांबाद में 24 मई, लियर-जबलपुर- उज्जैन में 31 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

MP के 6 और जिलों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी :- भोपाल-होशगांबाद में 24 मई, लियर-जबलपुर- उज्जैन में 31 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

MP के 6 और जिलों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी :-

 भोपाल-होशगांबाद में 24 मई, ग्वा लियर-जबलपुर- उज्जैन में 31 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत 6 जिलों में कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। भोपाल और होशंगाबाद में कोरोना कर्फ्यू 24 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया है। वहीं, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और नीमच जिले में 31 मई सुबह 6 बजे तक सब कुछ लॉक रहेगा। इसके पहले 14 जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया गया था। अब 52 जिलों में से 20 में 8 से 15 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अभी इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह 6 बजे तक था।

MP के 6 और जिलों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी :- भोपाल-होशगांबाद में 24 मई, लियर-जबलपुर- उज्जैन में 31 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू

रविवार को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी कर दिए। इसमें कहा गया कि 9 अप्रैल के आदेश से भोपाल नगर निगम क्षेत्र व बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में 10 अप्रैल सुबह 6 बजे से 17 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था। भोपाल में कोरोना संक्रमण से आम जनता के बचाव के लिए एवं जन सामान्य के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सुबह 6 बजे से 24 मई सुबह 6 बजे तक लागू किया गया है।

14 जिलों में पहले ही लॉकडाउन बढ़ाया गया है

प्रदेश के 14 जिलों में शनिवार को ही लॉकडाउन बढ़ाया गया था। इनमें से 4 जिलों में 31 मई और बाकी जगह 24 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया । रायसेन, रीवा, सागर और विदिशा में 31 मई की सुबह 6 बजे और बैतूल, हरदा, सतना, खंडवा, छिंदवाड़ा और गुना में 24 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया। यह निर्णय इन जिलों की शनिवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। इससे पहले धार, अशोकनगर, सिंगरौली में भी 24 मई और रतलाम में 25 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है।

छूट देने के लिए शासन को भेजें प्रस्ताव
इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण की दर बहुत कम है। वहां शनिवार और रविवार को बैठक कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजें। मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के तहत निशुल्क इलाज की मॉनिटरिंग भी जिला क्राइसिस ग्रुप को करना है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...