Post Top Ad
Wednesday, May 19, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मध्य प्रदेश
खतरा ब्लेक फंगस का :- प्रदेश मे अब तक 537 मरीज, 5 मेडिकल कालेजों मैं होगा इलाज फ्री, इंजेक्शन की कमी रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन।
खतरा ब्लेक फंगस का :- प्रदेश मे अब तक 537 मरीज, 5 मेडिकल कालेजों मैं होगा इलाज फ्री, इंजेक्शन की कमी रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
मध्यप्रदेश में कोरोना के केस घट रहे हैं, लेकिन अब ब्लैक फंगस के मरीज तेजी से सामने आ रहे हैं। अब तक 573 मरीज मिल चुके हैं, 27 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंजेक्शन की कमी है, कोरोना संक्रमण के बाद सरकार अब ब्लैक फंगस पर फोकस कर रही है। सरकार ने इससे निपटने के लिए टास्क फोर्स टीम का गठन किया है, इसमें सरकार के दो मंत्री भी शामिल हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ब्लैक फंगस से निपटने के लिए टास्क फोर्स टीम बनाने के निर्देश दिए है। टास्क फोर्स में सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मंत्री विश्वास सारंग सहित एसीएस एसपी दुबे और हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक लोकेंद्र दवे भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकॉरमाइकोसिस) की प्राथमिक अवस्था में ही पहचान कर हर मरीज का उपचार करें। इस कार्य को जन-आंदोलन का रूप दिया जाए तथा हर जिले में इसकी जांच की व्यवस्था हो। इस कार्य में निजी डॉक्टरों का भी पूरा सहयोग लिया जाए। प्रदेश में ब्लैक फंगस के अब तक 573 मरीज मिल चुके हैं, इसकी रोकथाम और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि ब्लैक फंगस के एंटी फंगल इंजेक्शन के लिए मारामारी भी मच गई है। बता दें कि प्रदेश में वर्तमान में 5 मेडिकल कॉलेज इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में इसका नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। ब्लैक फंगस के इलाज में लगने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों को भी उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रदेश में ढाई हजार एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन प्राप्त हो गए हैं। जबकि 10 हजार इंजेक्शन शीघ्र ही मॉयलान कंपनी के प्रदेश को मिल जाएंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि ब्लैक फंगस की जांच के लिए जिलों में नि:शुल्क नेजल एंडोस्कॉपी की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भी इसकी नि:शुल्क जांच के लिए डेस्क बनाई जा रही है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद