Post Top Ad
Monday, May 17, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बिहार
8 माह के बेटे सहित पत्नी को जिंदा जलाया, दूसरे बेटे को भी जलाकर तड़पता छोड़कर भागा।
8 माह के बेटे सहित पत्नी को जिंदा जलाया, दूसरे बेटे को भी जलाकर तड़पता छोड़कर भागा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
अग्नि के सात फेरे लेने और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाले एक पति ने अपनी पत्नी और आठ माह के मासूम को जलाकर मार डाला जबकि दाे साल के बेटे काे जलाकर जख्मी कर दिया। पति का जब इतना से भी जी नहीं भरा तब उसने अपने मृत बच्चे को घर में बंद कर पत्नी के शव को बाढ़ थाना क्षेत्र के सहरी गांव के समीप फेंककर भाग निकला। घटना सकसोहरा थाना क्षेत्र के दल्लाेचक गांव की है। जख्मी बच्चे का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। बाढ़ के शहरी इलाके में महिला के शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद बाढ़ पुलिस ने मृतका के शव को जब्त कर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस बाबत मृतका के पिता द्वारा मृतका के पति और सास पर दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता राजो चौधरी का कहना है कि सुबह में उन्हें दल्लोचक के ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की उसकी पुत्री रानी देवी और आठ माह के नाती को दामाद मौली चौधरी द्वारा घर में ही आग लगाकर मार दिया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पुत्री रानी के शव को दामाद बाढ़ की ओर लेकर चला गया। सूचना के बाद पिता अपने परिजनों के साथ पुत्री के ससुराल दल्लोचक पहुंचे, घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ मिलकर दरवाजा खोलकर घर के अंदर गए तब देखा कि आंगन से किरोसिन की गंध आ रही है।
वहीं छत के ऊपर वाले कमरे में उसके आठ माह के नाती अंकुश के शरीर में पट्टी बंधी हुई है और वह मृत पड़ा हुआ है। घर में खोजबीन करने के बाद भी उसकी पुत्री रानी का कुछ भी पता नहीं चला। उसका दूसरा नाती दो वर्षीय विकास घर के बगल में जले हुआ अवस्था में पड़ा था। उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। लड़की के परिजनाें ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार तीन साल पहले दल्लोचक निवासी मौली चौधरी से की थी जिससे दो बच्चे अंकुश तथा विकास हुआ। शादी के बाद से ही उसके दामाद एवं सास द्वारा दहेज में पैसे की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता रहा, इसकी जानकारी मृतका द्वारा अपने पिता को दी जाती थी। शुक्रवार को उसके दामाद और दामाद की मां ने दहेज के लिए उसकी पुत्री रानी देवी एव नाती अंकुश को जलाकर मार डाला। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति साक्ष्य छुपाने की नीयत से मृतका के शव को बाढ़ के सहरी में सड़क किनारे फेंककर भाग गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद