Post Top Ad
Monday, May 17, 2021
Home
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नेता जी का दम, पुलिस-स्कूटी सवार महिलाओं की बहस, नेता जी के फोन के बाद छोड़ा।
नेता जी का दम, पुलिस-स्कूटी सवार महिलाओं की बहस, नेता जी के फोन के बाद छोड़ा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है। इस दौरान पुलिस भी ड्यूटी कर रही है, पर दंतेवाड़ा में उनकी सख्ती ने हद पार कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को रोक लिया, बहस शुरू हुई और थप्पड़ चल गया। महिलाओं का कहना था कि वह मेडिकल ड्यूटी से घर लौट रही थीं, हालांकि बाद में थाने में समझौता हो गया। फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल, वीडियो में दो महिलाएं लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से विवाद करती दिखाई दे रही हैं। दोनों महिलाएं खुद को मेडिकल स्टाफ बता रही हैं। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में महिलाएं कह रही हैं, वे मेडिकल स्टाफ हैं। लैब में काम करती हैं, लॉकडाउन में मेडिकल स्टाफ को अपनी ड्यूटी पर जाने की छूट है, लेकिन फिर भी उन्हें रोका गया। पूछताछ करने की बजाए बिना वजह महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें 4 थप्पड़ मारा है।
इस वीडियो में थप्पड़ मारने का कोई सीन नहीं है। गुस्से में महिलाएं आरोपी पुलिसकर्मियों को नौकरी से निकलवाने की धमकी देती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाओं ने अपने मोबाइल से जवानों की किसी नेता से बात भी करवाई। इस बातचीत के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों महिलाओं को जाने दिया। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि वह नेता जी कौन थे, जिनसे बात करने के बाद दोनों महिलाओं को जाने दिया गया।
यह वीडियो कुछ दिन पहले का है, इस संबंध में महिला ने दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। हालांकि बाद में उन्होंने खुद शिकायत वापस ले ली, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
चंद्रकांत गवर्णा, एसडीओपी, दंतेवाड़ा
Tags
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद