Post Top Ad
Sunday, May 16, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
ब्लैक फंगस पर AIIMS डायरेक्टर ने क्या दी चेतावनी :- देखे विडियो, स्टेरॉयड का ज्यादा प्रयोग बढ़ा सकता है इन्फेक्शन के मामले, अस्पतालों को प्रोटोकॉल का करना होगा फॉलो।
ब्लैक फंगस पर AIIMS डायरेक्टर ने क्या दी चेतावनी :- देखे विडियो, स्टेरॉयड का ज्यादा प्रयोग बढ़ा सकता है इन्फेक्शन के मामले, अस्पतालों को प्रोटोकॉल का करना होगा फॉलो।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में स्टेरॉयड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। अब इसके निगेटिव केस भी सामने आने लगे हैं। देशभर के करीब 500 से ज्यादा कोरोना मरीजों में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) का इन्फेक्शन देखा जा चुका है। अब ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) दिल्ली के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी ब्लैक फंगस के केस बढ़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि स्टेरॉयड के ज्यादा इस्तेमाल के कारण म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉ. गुलेरिया ने अस्पतालों से इन्फेक्शन कंट्रोल प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। ऐसा न होने पर ब्लैक फंगस से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।
AIIMS डायरेक्टर ने कहा कि कोरोना पीड़ित कई मरीजों को डायबिटीज (शुगर) भी होती है। ऐसे मरीजों को स्टेरॉयड देने पर उन्हें फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे रोकने के लिए मरीज को स्टेरॉयड बहुत सोच समझकर दिए जाने की जरूरत है। इससे पहले हरियाणा सरकार ब्लैक फंगस को गंभीर रोग मान चुकी है। साथ ही ओडिशा सरकार ने बीमारी को मॉनिटर करने के लिए 7 सदस्यों की टीम बनाई है। मध्यप्रदेश के इंदौर में इस बीमारी से 12 मई को 2 लोगों की मौत हो गई थी।
हेल्थ ब्रीफिंग देते समय डॉ. गुलेरिया ने कहा कि ब्लैक फंगस कुछ मात्रा में मिट्टी, हवा और खाने की चीजों पर भी हो सकता है, लेकिन इसमें बैक्टीरिया इतनी तादाद में नहीं होते कि किसी को नुकसान पहुंचा सकें। कोरोना महामारी से पहले इसके मामले बहुत ही कम सामने आते थे, लेकिन वर्तमान में कोरोना संक्रमित मरीजों में इसकी संख्या बढ़ी है।
वर्तमान में दिल्ली AIIMS में ब्लैक फंगस से पीड़ित 23 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से 20 कोरोना पॉजिटिव हैं। डॉ. गुलेरिया ने बताया कि अब तक अलग-अलग राज्यों में इस बीमारी के 500 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस से चेहरे, नाक, आंख की परत और दिमाग पर असर पड़ सकता है। यह फेफड़ों में भी फैल सकता है।
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए - 3.07 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें - 4010
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए - 3.55 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके - 2.46 करोड़
अब तक ठीक हुए - 2.07 करोड़
अब तक कुल मौतें - 2.70 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या - 36.17 लाख
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद