मोहम्मद इब्राहिम ने पत्नी राबिया व किराएदार शकील की चाकुओं से गोदकर की हत्या, थाने से चंद कदम दूरी की घटना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 5, 2021

मोहम्मद इब्राहिम ने पत्नी राबिया व किराएदार शकील की चाकुओं से गोदकर की हत्या, थाने से चंद कदम दूरी की घटना।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

मोहम्मद इब्राहिम ने पत्नी राबिया व किराएदार शकील की चाकुओं से गोदकर की हत्या, थाने से चंद कदम दूरी की घटना।


मोहम्मद इब्राहिम ने पत्नी राबिया व किराएदार शकील की चाकुओं से गोदकर की हत्या, थाने से चंद कदम दूरी की घटना।
आरोपी इब्राहिम और मृतिका राबिया (फाइल फोटो)

जबलपुर। चरित्र संदेह में एक व्यक्ति ने पहले किराएदार और फिर अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से मार डाला। उसकी तीन छोटी बेटियां हैं, आरोपी ने प्रेम विवाह किया था। ओमती पुलिस थाने से चंद कदम दूर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले आरोपी को तीन घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया, आरोपी से देर रात तक पूछताछ जारी थी। जानकारी के अनुसार घंटाघर के समीप उड़िया मोहल्ला मार्ग पर नाले के किनारे टपरानुमा मकान में मोहम्मद इब्राहिम पत्नी राबिया और तीन बच्चों के साथ ससुराल में रह रहा था। उसने राबिया (38) से प्रेम विवाह किया था, वह मूलत: दमोह का रहने वाला है, लेकिन कुछ समय से ससुराल में ही रहकर वेल्डिंग का काम करने लगा था। उसी मकान में किराए से शकील (32) भी रह रहा था, वह घोड़ा बग्घी चलाता था।

शकील के पेट व पीठ में घोंपा चाकू

मोहम्मद इब्राहिम की सास ने पुलिस को बताया कि किराए से ही उसका घर चलता है, शकील का वहां किराए से रहना इब्राहिम को पसंद नहीं था। वह बेटी राबिया के चरित्र पर संदेह करता था, कई बार इसे लेकर घर में कलह हुई थी। मंगलवार रात 10.30 बजे खाना खाने के दौरान पति-पत्नी विवाद हुआ। इसके बाद मोहम्मद इब्राहिम चाकू लेकर गुस्से में घर से निकला। उस समय शकील अपने घोड़ा बग्घी के पास खड़ा था, तभी उसने चाकू से उसके पेट व पीठ पर वार कर दिया, शकील ने बचने के लिए दौड़ लगा दी।

मोहम्मद इब्राहिम ने पत्नी राबिया व किराएदार शकील की चाकुओं से गोदकर की हत्या, थाने से चंद कदम दूरी की घटना।

पत्नी की छाती में घोंप दिया चाकू

शोर सुनकर इब्राहिम की पत्नी राबिया निकली तो चाकू उसकी छाती में घोंप दिया, राबिया मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई, आरोपी इब्राहिम चाकू लहराते हुए भाग निकला। मोहल्ले वालों की मदद से दोनों को विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही टीआई एसपीएस बघेल सहित सीएसपी ओमती, एएसपी सिटी रोहित काशवानी भी एफएसएल टीम के साथ पहुंचे।

पुलिस ने तीन घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों की मानें तो ओमती पुलिस ने प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज करते हुए तीन घंटे के अंदर आरोपी इब्राहिम को दबोच लिया, उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने की कोशिश में जुटी है। हत्या की वजह प्रेम त्रिकोण के रूप में सामने आया है, इब्राहिम को संदेह था कि उसकी पत्नी का शकील से संबंध हैं, इसी बात को लेकर उनके घर में कई दिनाें से विवाद भी हो रहा था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...