रायसेन/बरेली, पुलिया के पास मिली अज्ञात युवक की लाश, पहचान छुपाने के लिए पत्थर से सर और चेहरे को कुचला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

रायसेन/बरेली, पुलिया के पास मिली अज्ञात युवक की लाश, पहचान छुपाने के लिए पत्थर से सर और चेहरे को कुचला।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

पुलिया के पास मिली अज्ञात युवक की लाश, पहचान छुपाने के लिए पत्थर से सर और चेहरे को कुचला।

रायसेन/बरेली, पुलिया के पास मिली अज्ञात युवक की लाश, पहचान छुपाने के लिए पत्थर से सर और चेहरे को कुचला।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस का दावा है कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से गस्ती कर रही है लेकिन सच्चाई कुछ और बयां करती है। जिन स्थानों पर दर्जनों मकान निर्मित हो उस स्थान पर किसी युवक की सर कुचल कर हत्या कर देना पुलिस के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। बरेली शहर से लगभग 2 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कामतोन की सीमा और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के बीचो-बीच निर्मित पुलिया के पास सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। जिस जगह पर अज्ञात युवक की लाश मिली वहां सुबह-सुबह घूमने के लिए सैकड़ों लोग जाते हैं।

रायसेन/बरेली, पुलिया के पास मिली अज्ञात युवक की लाश, पहचान छुपाने के लिए पत्थर से सर और चेहरे को कुचला।

बरेली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर केशव यादव ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की पुलिया के पास किसी अज्ञात युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मृत युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास है, किसी ने साक्ष्य छुपाने के लिए युवक के सर और चेहरे को पत्थर से कुचल दिया है। पोस्टमार्टम के बाद सबको फिलहाल पीएम रूम के पास ही रखा गया है। व्हाट्सएप और वायरलेस के माध्यम से जगह-जगह जानकारी फैला दी गई है, शीघ्र ही युवक की पहचान होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...