शर्मशार मानवता:-कोरोना संक्रमित की पत्नी से बच्चों के सामने गैंगरेप, पति अस्पताल में भर्ती है, रात में घर में घुसे दो बदमाश बच्चों पर कट्‌टा अड़ा कर महिला से दुष्कर्म - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

शर्मशार मानवता:-कोरोना संक्रमित की पत्नी से बच्चों के सामने गैंगरेप, पति अस्पताल में भर्ती है, रात में घर में घुसे दो बदमाश बच्चों पर कट्‌टा अड़ा कर महिला से दुष्कर्म

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

शर्मशार मानवता:-

कोरोना संक्रमित की पत्नी से बच्चों के सामने गैंगरेप, पति अस्पताल में भर्ती है, रात में घर में घुसे दो बदमाश बच्चों पर कट्‌टा अड़ा कर महिला से दुष्कर्म

  • बिजौली के सिद्धीपुरम गांव में शनिवार-रविवार की रात 2 बजे वारदात

ग्वालियर के बिजौली क्षेत्र के सिद्धीपुरम में लॉकडाउन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बदमाशों ने एक महिला के साथ उसके बच्चों के सामने ही गैंगरेप किया। आरोपियों ने बच्चों के सिर पर कट्‌टा अड़ा कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला का पति काेरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती है। महिला बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी। घटना बिजौली के सिद्धीपुरम गांव में शनिवार-रविवार दरमियानी रात 2 बजे की है। रविवार सुबह मामले में FIR दर्ज की गई है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं।

शर्मशार मानवता:-कोरोना संक्रमित की पत्नी से बच्चों के सामने गैंगरेप, पति अस्पताल में भर्ती है, रात में घर में घुसे दो बदमाश बच्चों पर कट्‌टा अड़ा कर महिला से दुष्कर्म

सिद्धीपुरम निवासी 28 वर्षीय महिला के पति की रिपोर्ट दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अचानक पति की हालत बिगड़ी, तो उसने पति को अस्पताल में भर्ती करा दिया। वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 2 बजे छत के रास्ते दो बदमाश घर में दाखिल हुए। सो रही महिला के साथ आरोपियों ने छेड़खानी शुरू कर दी। इससे महिला की नींद खुली। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया।

एक बदमाश ने कट्‌टा निकालकर पास ही सो रहे दोनों बच्चों के ऊपर अड़ा दिया। धमकी दी कि विरोध किया या शोर मचाया तो वह बच्चों को गोली मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने बार-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छत के रास्ते से भाग गए।

महिला ने परिजन को सूचना दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है।

महिला की आपबीती

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया, धमकी देने व कट्टा बच्चों पर अड़ाने से बच्चों की भी नींद खुल गई। आरोपियों ने बच्चों के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि दोनों आरोपी चेहरे पर साफी बांधे हुए थे।

ये है आशंका

पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि बदमाश दुष्कर्म करने ही घर में घुसे थे। आशंका यह भी है, वह चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए हों, लेकिन महिला को देखकर नीयत खराब हो गई। SDOP बेहट रवि सोनेर के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...