Post Top Ad
Sunday, May 16, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
कोरोना को प्रारंभिक अवस्था में ही समाप्त करने हर दिन-हर घर सर्वे जरूरी - संभागायुक्त।
कोरोना को प्रारंभिक अवस्था में ही समाप्त करने हर दिन-हर घर सर्वे जरूरी - संभागायुक्त।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भोपाल संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित कर सॉची विकासखण्ड सहित जिले में कोरोना संक्रमण रोकने की जा रही कार्यवाहियों, कोरोना कर्फ्यू, संक्रमित मरीजों के उपचार एवं किल किरोना अभियान की जानकारी ली। संभागायुक्त कियावत ने अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी क्षमता और गंभीरता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह समय चुनौतीपूर्ण है और कोरोना के विरूद्ध यह लड़ाई तब तक जारी रहेगा जब तक कि अंतिम संक्रमित व्यक्ति को ठीक ना कर दें। बैठक में कलेक्टर उमाशंकर भार्गव तथा पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण रोकने किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया गया। संभागायुक्त कियावत ने कहा कि एक संक्रमित व्यक्ति हमारे सभी प्रयासों को निष्फल कर सकता है। गॉव या वार्ड में एक संक्रमित या संदिग्ध व्यक्ति होने पर भी पूरी गंभीरता, सजगता से काम करना है। कोरोना संक्रमण को कोरोना कर्फ्यू अवधि में नियंत्रित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किल कोरोना अभियान के तहत गॉवों और नगरों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए त्रि-स्तरीय व्यवस्था की गई है सर्वे दल, सुपरवाईजर लेवर और नोडल अधिकारी। तीनों ही स्तर पर पूरी गंभीरता और लगन से काम करने की जरूरत है।
संभागायुक्त कियावत ने कहा कि प्रत्येक दल द्वारा हर दिन हर घर का सर्वे किया जाना जरूरी है, जो आज बीमार या संक्रमित नहीं है वह कल हो सकते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि सर्वे दल द्वारा हर दिन हर घर का सर्वे किया जा रहा है। कोरोना संदिग्ध या संक्रमित व्यक्ति की शीघ्र पहचान कर उपचार प्रारंभ करने से कोरोना संक्रमण को प्रारंभिक अवस्था में खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जितना त्वरित उपचार प्रारंभ होगा, उतना ही जल्द मरीज स्वस्थ्य होगा और सुरक्षित रहेगा।
संभागायुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे दलों द्वारा सिर्फ सर्दी, खॉसी या बुखार के लक्षणों की जानकारी ना ली जाए, बल्कि सिरदर्द, बदन दर्ज, एठन सहित अन्य लक्षणों के बारे में भी लोगों से जानकारी ली जाए। सर्वे दल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत चिन्हित करते हुए घर में ही आइसोलेट होने और परिवार के अन्य सदस्यों से दूरी बनाने के लिए कहें। साथ ही मेडीकल किट देते हुए परामर्श अनुसार नियमित मेडीसिन लेने और सावधानी बरतने की समझाईश दी जाए। संभागायुक्त ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति के साथ-साथ परिजनों को भी सावधानी बरतने की समझाईश दी जाए। संभागायुक्त ने कहा कि सर्वे दल द्वारा चिन्हांकित व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नम्बर अपने सुपरवाइजर तथा ब्लॉक कंट्रोल रूम को अवगत कराया जाए।
संभागायुक्त कियावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे दल द्वारा लोगों को योग, प्राणायाम, कपालभाति, सहित अन्य योगासनों के बारे में भी जानकारी दी जाए। श्वसन तंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी है। इसके साथ ही लोगों को हॉट वाटर थैरिपी की भी जानकारी दी जाए। जिसमें गरम पानी तथा गरम पेय पदार्थ पीना, भाप लेना और गरारे करना शामिल है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे दल अपना काम इमानदारी से करें यह सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संभागायुक्त ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर गठित कंट्रोल रूम द्वारा प्रतिदिन चिन्हांकित संदिग्ध लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाए। उन्हें मेडीकल किट मिली या नहीं, योग कर रहे हैं या नहीं और हॉट वाटर थैरेपी कर रहे या नहीं। संभागायुक्त ने कहा कि तीन से चार दिन में भी लक्षण खत्म नहीं होने पर तुरंत टेस्ट कराने के लिए कहें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संदिग्ध और होम आइसोलेट संक्रमित व्यक्ति घर से बाहर ना निकलें यह भी सुनिश्चित करें। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में विशेष निगरानी रखें जिससे कि कोई बाहर नहीं निकल पाए और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
संभागायुक्त कियावत ने जिले के सभी नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू का पूरी सख्ती से पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। बाहर निकलने वाले लोगों को खुली जेल में बंद किया जाए, उनसे प्राणायाम कराएं। उन्होंने कहा कि लोगों को उनकी गल्ती का एहसास कराएं कि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर वह न सिर्फ सामाजिक अपराध कर रहे हैं बल्कि अपनी और अपने परिवार के सदस्यों को भी खतरे में डाल रहे हैं। संभागायुक्त ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में प्रतिदिन लाउडस्पीकर लगे वाहनों के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने सहित सावधानियां बरतने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल डामोर, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, एसडीएम एलके खरे तथा सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद