Post Top Ad
Thursday, May 20, 2021
Home
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
इंदौर, वर्दी का एक चेहरा फरिस्ते का भी, बच्चे से एकमुश्त फल खरीदे, घर की टीवी भी ठीक कराई; यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।
इंदौर, वर्दी का एक चेहरा फरिस्ते का भी, बच्चे से एकमुश्त फल खरीदे, घर की टीवी भी ठीक कराई; यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
इंदौर में लोगों की मदद करने, घरों तक छोड़ने औऱ इलाज करवाने के बाद परेशानी भरे लॉकडाउन में पुलिस का एक बार फिर उजला चेहरा सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई जिसने बड़ा तूल पकड़ा। इसमे दिखाया गया कि दो बच्चे फल बेच रहे हैं। जब पुलिस औऱ प्रशासन ने इसकी जांच करवाई तो पता चला कि फल वाला पास में गया हुआ था, तभी वहां उसका बेटा औऱ पास में रहने वाले एक फोटोग्राफी ट्रेनर की बेटी बैठ गई। आखिर आईजी ने भी संज्ञान में लेकर आरआई को भेजा, आरआई ने स्थिति जानी। फल वाले को नया ठेला दिलवाया, उसके सारे फल खरीदे औऱ घर में बंद पड़ी टीवी बच्चे के लिए शुरू करवा दी। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा था, जो स्नेहलतागंज के पास का था। इसे कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को भी ट्वीट कर कहा कि ये बच्चे फल बेच रहे हैं, इनकी मदद करनी चाहिए।
सीएमओ से जानकारी लेने के लिए फोन आते ही प्रशासन ने जानकारी जुटाई। यहां निगम के अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव पहुंचे। पाया कि फोटो में जो लड़की है उसके पिता नीरज विश्वकर्मा है। 9 वर्षीय हिमाक्षी आईपीएस मेन कैंपस राऊ में चौथी कक्षा में पढ़ती है। हिमाक्षी अपने पड़ोसी आयुष के साथ खेलते हुए उनकी फल बेचने के टोकरी के सामने जाकर बैठ गई। इसी समय किसी ने बच्चों की फोटो लेकर वायरल कर दी। नीरज फोटोग्राफी ट्रेनर होने के साथ इनकम टैक्स पेयर भी हैं। वहीं पास में बैठा आयुष, स्नेहलता गंज निवासी राधेश्याम पाटिल का बेटा है। राधेश्याम की खेती है। वे 2 साल से सियागंज के सर्विस सेंटर पर मैकेनिक थे। लॉकडाउन में उनकी पत्नी भारती घरों में घरेलू कार्य करती हैं। राधेश्याम तीन-चार दिन से फल बेच रहे हैं। वे जब शौच के लिए गए तो बेटा और पड़ोस की बच्ची टोकरी के पास बैठ गई थी, इसलिए किसी ने तस्वीर ली।
उधर, इस फोटो की जानकारी मिलते ही आईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने आरआई जयसिंह तोमर को भी तस्दीक में लगाया। आरआई ने सिपाहियों के मार्फत उसका पता लगाया। फिर फल व्यापारी राधेश्याम के पास पहुंचे। वह बोला की ठेला नही है इसलिए फुटपाथ पर लगाकर बैठ गया था। इस पर आरआई ने अपने खर्च से उसे हाथ ठेला दिलवाया। साथ ही उसके 1200 रुपए में पूरे फल खरीदकर सिपाहियों में बांट दिए। बच्चे ने बताया कि घऱ में डिस्क कनेक्शन कटा है इसलिए टाइम पास नहीं होता है। पुलिस ने उसे भी ठीक करवा दिया। आरआई जय तोमर ने 10 हजार की मदद भी की है।
Tags
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद