आये थे बाराती बनने, बनना पड़ा सरेआम रोड़ पर मेंढक, चली मेंढक चाल फिर हुई दूल्हे व टेंट वाले पर FIR; क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 20, 2021

आये थे बाराती बनने, बनना पड़ा सरेआम रोड़ पर मेंढक, चली मेंढक चाल फिर हुई दूल्हे व टेंट वाले पर FIR; क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

आये थे बाराती बनने, बनना पड़ा सरेआम रोड़ पर मेंढक, चली मेंढक चाल फिर हुई दूल्हे व टेंट वाले पर FIR।


आये थे बाराती बनने, बनना पड़ा सरेआम रोड़ पर मेंढक, चली मेंढक चाल फिर हुई दूल्हे व टेंट वाले पर FIR; क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।

प्रतिबंध के बावजूद लोग शादियाें में भीड़ इकट्‌ठी करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही मामला भिंड के ऊमरी क्षेत्र में सामने आया। यहां मेहमान शादी में शामिल होने आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ‘मेंढक’ बना दिया यानि सजा के तौर पर बीच सड़क पर मेंढक चाल में चलवाया। पुलिस ने दूल्हे समेत टैंट मालिक पर एफआईआर दर्ज की है। मामला ऊमरी कस्बे के सरकारी हॉस्पिटल के पीछे का है। यहां स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में बुधवार को शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। दूल्हे की लगुन फलदान उत्सव का आयोजन दोपहर को होने जा रहा था, समारोह के लिए करीब 500 से ज्यादा लोगों को बुलावा भेजा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो करीब 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे। पुलिस को देखकर कई लाेग मौके से भाग निकले, तो कइयों को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने दूल्हा पक्ष के लोगों को फटकार लगाई। बारात की तैयारी करके समारोह में भाग लेने आए मेहमानों से मेंढक चाल चलवाने की सजा दी गई। इस दौरान कई युवकों से कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। यहां पुलिस ने 250 से अधिक के लोगों का भोजन फिंकवाया। पुलिस का कहना है, आयोजक व दूल्हा मुकेश (25) पुत्र अखिलेश जाटव निवासी सुन्दरपुरा और टैंट संचालक राजेंद्र जाटव निवासी मुचाईपुरा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली, ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक पर भी कार्रवाई की गई।

समारोह आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में चल रहा था, सरकारी छात्रावास में कार्यक्रम करके लॉकडाउन तोड़ा गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है, शादी में छात्रवास अधीक्षक का क्या रोल रहा ? विवचेना के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक पुलिस को जानकारी लगी है कि छात्रावास अधीक्षक दूल्हे का रिश्तेदार है। हालांकि पुलिस पर हॉस्टल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर कई राजनेताओं द्वारा पैरवी शुरू कर दी गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...