Post Top Ad
Thursday, May 20, 2021
Home
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
भोपाल, नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति-पत्नी मैं हुआ था मामूली विवाद; यहां क्लिक कर जाने पूरा मामला।
भोपाल, नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति-पत्नी मैं हुआ था मामूली विवाद; यहां क्लिक कर जाने पूरा मामला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
अलकापुरी में रहने वाली एक नवविवाहिता ने आधी रात को फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच मामूली कहा-सुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस बयान के आधार पर जांच में जुट गई है। आजाद नगर थाने में पदस्थ एसआई प्रियंका वोरा ने बताया कि नेहा पति शक्ति सिंह निवासी अलकापुरी मूसाखेड़ी ने फांसी लगाकर लगाकर जान दे दी है। ब्यावरा में रहने वाली नेहा की शादी छह महीने ही हुई थी, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पड़ोसी मनोज जोशी ने बताया कि उन्हें रात 2.15 बजे नेहा की ननद का कॉल आया था, उसने पड़ोसियों को आवाज भी लगाई थी। उसने बताया कि भाभी ने फांसी लगा ली है, आप लोग जल्दी आ जाइए। घटना वाली रात 10.15 बजे तक तो हम सब बैठकर बाहर बात कर रहे थे। तब नेहा भी बाहर बैठकर हंसी-मजाक कर रही थी। हमें कभी ऐसा लगा नहीं कि इनके बीच किसी प्रकार का कोई वाद-विवाद है। पति शक्ति मेडिकल पर काम करता है। वह शाम को काम से आया और पत्नी को मैसेज लिख कहा कि बेटू मेरे हाथ-पांव दवा दे, बहुत दर्द कर रहे हैं। इस पर नेहा ने उधर से रिप्लाय किया कि बेटू आप मेरे पांव दबा दो। इसके बाद गर्मी होने के कारण पति बाहर ही अपनी मम्मी के पास सो गया। इस पर नेहा ने शक्ति के मोबाइल पर मैसेज किया कि आप आ जाइए, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। ढाई बजे के करीब कुत्तों के भोंकने की आवाज आई तो वह उठे। इस पर उन्होंने देखा कि नेहा पंखे पर लटकी हुई है, इसके बाद पुलिस को कॉल किया। जोशी का कहना है कि उनके घर का माहौल इतना अच्छा था कि लगता नहीं था कि नेहा ऐसा कदम उठा लेगी।
Tags
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद