Post Top Ad
Monday, May 3, 2021
Home
आगर मालवा
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
आगर-मालवा, होम आइसोलेशन में रहकर समीक्षा हुई स्वस्थ, मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच से कोरोना को दी मात।
आगर-मालवा, होम आइसोलेशन में रहकर समीक्षा हुई स्वस्थ, मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच से कोरोना को दी मात।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। होम आइसोलेशन में रहकर डॉक्टर की सलाह और अपने हौसले से आगर मालवा निवासी 18 वर्षीय समीक्षा अटल ने कोविड से जंग जीत ली। वह कहती हैं कि चिकित्सकीय परामर्श के साथ सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति कोरोना के खिलाफ लड़ने में सहायक होती है। समीक्षा ने बताया कि 16 अप्रैल को सर दर्द एवं तेज बुखार आने पर अपना कोरोना टेस्ट करवाया और उसी दिन उनकी रिपोर्ट भी आ गई जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हे थोड़ी घबराहट जरूर हुई परंतु वे आशावान थी कि कोरोना से जंग जीत जाएंगी। जांच की रिपोर्ट आने पर वे होम आइसोलेट हो गई होम आइसोलेशन में रहते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की गई सेवाओं का लाभ लिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों से साथ ही वे फेमिली डाक्टर योगेश मुन्दडा के संपर्क में रही एवं चिकित्सकों के बताए अनुसार दवाइयों का सेवन किया। समीक्षा का कहना है कि वे दिन में तिन बार 10-10 मिनट भाप लेती रही, गर्म पानी के गरारे 4 बार करे साथ ही प्रोटीन युक्त भोजन लिया। चिकित्सकों द्वारा फोन के माध्यम से प्रतिदिन उनके सेहत की मानिटरिंग की गई। कोई भी परेशानी या असमंजस कि स्थिति में उन्होंने चिकित्सकों से सलाह ली। इसके साथ ही वे नियमित रूप से ध्यान योग की मुद्राए करने लगी। प्रतिदिन सुबह-शाम वे अपने तापमान, आक्सिजन लेवल और पल्स की जानकारी चिकित्सकों से साझा करती रही। इसके साथ ही घर के अन्य सदस्यों से दूरी बनाए रखी। आइसोलेशन के दौरान स्वप्रोत्साहन के लिए उन्होंने किताबें पढ़ी। एक मई को पूर्णतः स्वस्थ होने पर उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया। समीक्षा कहती हैं कि कोरोना से बिल्कुल न घबराएं चिकित्सकीय परामर्श के साथ मन मजबूत रखें। सकारात्मक सोच रखने से आसानी से कोरोना से जंग जीती जा सकती है। कोविड पीड़ित मरीज यदि पहले दिन जाँच करा लेते हैं, दवा शुरू कर देते हैं, होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम द्वारा बताये गए सुझावों का पालन करते हैं और सकारात्मक सोच के साथ समय बिताते हैं तो वे इस बीमारी को बहुत आसानी से पराजित कर सकते हैं। सभी स्वस्थ रहे सरकार के बताऐ नियमों का पालन करे और इस देश को कोरोना मुक्त बनाऐ।
Tags
# आगर मालवा
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
आगर मालवा,
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद