राजगढ़, कोरोना सहायता केंद्र स्थापित, हेल्प डेस्क नंबर जारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 2, 2021

राजगढ़, कोरोना सहायता केंद्र स्थापित, हेल्प डेस्क नंबर जारी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कोरोना सहायता केंद्र स्थापित, हेल्प डेस्क नंबर जारी।

राजगढ़, कोरोना सहायता केंद्र स्थापित, हेल्प डेस्क नंबर जारी।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिला अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना सहायता केंद्र स्थापित किया गया हैं। हेल्प डेस्क का दूरभाष नम्बर 07372-254360 है। इस आशय की जानकारी में अपर कलेक्टर केसी नागर ने बताया कि कोरोना सहायता केंद्र पर जिला अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी 24 घंटे सातो दिवस तैनात किए गए हैं। कोरोना सहायता केंद्र से कोविड मरीजों के लिए प्रदान की जाने वाली सुविधाएं, कोविड मरीजों के लिए आरक्षित कोविड वार्ड, एनआरसी, फीमेल वार्ड, ट्रामा सेंटर, जीएनएमटीसी एवं आईसीयू के उपलब्ध बेड की संख्या एवं अन्य जानकारी प्राप्त हो सकेगी। नॉन कोविड मरीजों के लिए टीबी वार्ड आरक्षित किया गया है जिसमें बेड सहित अन्य सुविधाओ कि जानकारी उपलब्ध कराएंगे। एंबुलेंस, शव वाहन आदि वाहनों के नंबर और वाहन चालक की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ऑक्सीजन दवाईयां एवं अन्य जानकारी, डॉक्टर एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की जानकारी द्वारा हेल्पडेस्क नंबर 07372-254360 पर उपलब्ध कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...