आगर-मालवा, नगर पालिका के द्वारा नियमित रूप से नगर में किया जा रहा सैनिटाइजर का छिड़काव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 2, 2021

आगर-मालवा, नगर पालिका के द्वारा नियमित रूप से नगर में किया जा रहा सैनिटाइजर का छिड़काव।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

नगर पालिका के द्वारा नियमित रूप से नगर में किया जा रहा सैनिटाइजर का छिड़काव।

आगर-मालवा, नगर पालिका के द्वारा नियमित रूप से नगर में किया जा रहा सैनिटाइजर का छिड़काव।

घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। जिले में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ हर संभव प्रयास कर रहा है। आगर नगर पालिका द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से प्रतिदिन जिला अस्पताल, मालीखेडी रोड स्थित अस्थाई कोविड सेन्टर एवं बड़ा तालाब स्थित मुक्तिधाम में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही नगर पालिका द्वारा नगर में जहां कहीं भी परिवार को क्वारंटाइन किया गया है वहां पर भी सतत तीन दिवस तक नियमित रूप से सेनेटाईजर का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही नगर की गलियों और मार्गों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाकर संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। रविवार को नगर पालिका द्वारा पुराना थाना, नाना बाजार बावड़ी, पटवारी गली सहित अन्य क्षेत्रों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...