Post Top Ad
Monday, May 3, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
संक्रमित पिता को इलाज के लिए भोपाल ला रहा था बेटा, कार पुलिया से टकराई, बेटे सहित ड्राइवर की मौत।
संक्रमित पिता को इलाज के लिए भोपाल ला रहा था बेटा, कार पुलिया से टकराई, बेटे सहित ड्राइवर की मौत।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
उप्र के औरैया से कोरोना संक्रमित पिता का इलाज कराने भोपाल आ रहे बड़े बेटे की सड़क हादसे में जान चली गई। उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और सड़क से नीचे उतर गई। बिलखिरिया पुलिस का अंदाजा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ होगा, हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने के कारण दूसरी कार में छोटे बेटे के साथ आगे चल रहे पिता को हादसे का पता अगले दिन चला, जब पुलिस ने उन्हें सूचना दी। इस बीच वह अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। हादसा रायसेन रोड स्थित अशोका आईटीआई के पास शनिवार तड़के हुआ था। औरैया, उप्र निवासी 28 वर्षीय राम गुप्ता बर्तन कारोबारी थे, उनके पिता मुकेश गुप्ता कोरोना संक्रमित हुए थे। थाना प्रभारी उमेश चौहान के मुताबिक शुक्रवार रात राम छोटे भाई लक्ष्मण और ड्राइवर दीपक कुमार के साथ पिता का इलाज कराने भोपाल आ रहे थे। उन्हें अपने पिता को भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना था। एक कार में लक्ष्मण, उनके पिता मुकेश और ड्राइवर थे, जबकि दूसरी कार में राम और ड्राइवर दीपक थे। शनिवार तड़के दोनों कार रायसेन के खरवई पुलिस चौकी के पास पेट्रोल पंप पर रुकीं। ईंधन डलवाने के बाद लक्ष्मण की कार आगे निकल गई, इससे राम की कार काफी पीछे चलने लगी।
इसके बाद लक्ष्मण बिलखिरिया थाने पहुंचे और पुलिस को राम की कार अचानक गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने कार की डीटेल वायरलेस सेट पर आसपास के थानों को साझा कर दी। इस बीच पुलिस को आईटीआई के पास एक कार के पलटने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो ये राम की ही कार थी, पुलिस ने इसकी जानकारी लक्ष्मण को दी। कार में बुरी तरह फंसे राम और दीपक को पुलिस ने बाहर निकाला, तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिवार को सौंप दिए, जिन्हें लेकर वे औरैया लौट गए हैं।
पीछे चल रही राम की कार ड्राइवर दीपक चला रहे थे। पुलिस का अंदाजा है कि लंबा सफर होने के कारण थकान से दीपक को झपकी लगी होगी। इससे उनकी कार रायसेन रोड स्थित अशोका आईटीआई के सामने अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकराकर नाले में पलट गई, ये हादसा शनिवार तड़के करीब पांच बजे हुआ था। काफी आगे चल रहे पिता और छोटे भाई को राम के साथ हुए हादसे का पता ही नहीं चला और दोनों अस्पताल पहुंच गए। काफी इंतजार करने के बाद भी जब राम और दीपक नहीं आए तो उन्होंने राम को कॉल करना शुरू किया। इस बीच लक्ष्मण ने पिता को अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद