कोरोना कर्फ्यू तोड़ने की सजा, कर्फ्यू तोड़ने वालों का मेंढ़क बनाकर 500 मीटर तक बैंड-बाजे के साथ निकाला जुलूस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 3, 2021

कोरोना कर्फ्यू तोड़ने की सजा, कर्फ्यू तोड़ने वालों का मेंढ़क बनाकर 500 मीटर तक बैंड-बाजे के साथ निकाला जुलूस।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कोरोना कर्फ्यू तोड़ने की सजा,  कर्फ्यू तोड़ने वालों का मेंढ़क बनाकर 500 मीटर तक बैंड-बाजे के साथ निकाला जुलूस।


कोरोना कर्फ्यू तोड़ने की सजा,  कर्फ्यू तोड़ने वालों का मेंढ़क बनाकर 500 मीटर तक बैंड-बाजे के साथ निकाला जुलूस।

कोरोना काल में कुछ अफसर अमानवीय हरकत करने लगे हैं। इंदौर के समीप देपालपुर विधानसभा में तहसीलदार बजरंग बहादुर लोगों को लात से मारते दिख रहे हैं। लोगों ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन किया था, लोगों के लात मारने का विडियो भी लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। मामला सामने आने पर कांग्रेस ने तहसीलदार बजरंग बहादुर का मुंह काला करने की बात कही है। इंदौर जिला प्रशासन सभी जगह कर्फ्यू उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। देपालपुर इलाके के चमन चौराहा की घटना ने उनकी कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। एक अफसर इस तरह से अमानवीय हरकत कर रहा है। तहसीलदार बजरंग बहादुर का विडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं।

देखे विडियो


वीडियो में तहसीलदार बजरंग बहादुर चमन चौराहा पर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को रोकते हैं। उन्हें मेंढ़क बनकर कूद-कूद कर आधा किलोमीटर चलने के लिए कहा जाता है। बकायदा बैंड-बाजे के साथ उनका जुलूस निकाला जाता है। जब लोग मेंढ़क कूद करके चलते हैं तो तहसीलदार उन्हें लात मारते हैं। जो भी खड़ा होता है वह उसे दौड़-दौड़ कर लात मारते हैं, इस दौरान उनके साथ पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी रहते हैं। जनता को लात मारते हुए भी दिखाई दिए वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने इसकी निंदा की है। सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी वायरल किया है, जिसमें लिखा है कि तहसीलदार बजरंग बहादुर के खिलाफ यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता तहसीलदार का मुंह काला करेंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...