दो दोस्तों ने खाया जहर, दोनों ने तोड़ा अस्पताल मे दम, शादी से लौटे थे दोनों। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 3, 2021

दो दोस्तों ने खाया जहर, दोनों ने तोड़ा अस्पताल मे दम, शादी से लौटे थे दोनों।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

दो दोस्तों ने खाया जहर, दोनों ने तोड़ा अस्पताल मे दम, शादी से लौटे थे दोनों।


दो दोस्तों ने खाया जहर, दोनों ने तोड़ा अस्पताल मे दम, शादी से लौटे थे दोनों।

गांव भूड़ माजरी के 21 वर्षीय शुभम और शहजादपुर के 20 वर्षीय रजत ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। एक युवक की अम्बाला के सिविल अस्पताल में रात ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने सेक्टर 32 के अस्पताल में रविवार शाम को दम तोड़ दिया। शुभम और रजत में गहरी दोस्ती थी, दोनों शहजादपुर एक प्लाई फैक्ट्री में काम करते थे, शनिवार को दोनों साहा एक शादी में गए थे। बताया जाता है कि वहां दोनों ने शराब पी थी, यही नहीं शाम को भूड़ माजरी पहुंच कर भी शराब पी थी। शनिवार रात को करीब 8 बजे दोनों ने अपने एक दोस्त को फोन करके बताया कि उन्होंने बीबीपुर मोड़ के पास जहरीला पदार्थ निगल लिया गया, भूड़ माजरी के ही एक दोस्त के साथ गए थे। वापस आकर उसी के घर शराब पी थी, दोनों को तुरंत सीएचसी शहजादपुर ले जाया गया, वहां से दोनों को अम्बाला रेफर कर दिया। रात को शुभम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि रजत को चंडीगढ़ सेक्टर 32 रेफर कर दिया गया। पुलिस अभी शुभम का पोस्टमार्टम करवाकर फारिग ही हुई थी कि सेक्टर 32 से रजत की मौत का रुक्का पुलिस को मिला है। शुभम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, रजत के एक छोटा भाई है, रजत के पिता की मौत हो चुकी है। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इस पर दोनों में से ही किसी के परिजन कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...