Post Top Ad
Monday, May 3, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
हरियाणा
गोल्फ कोर्स रोड पर दीवार से कार टकराने से RSS के प्रांत संघ संचालक के छोटे बेटे की मौत।
गोल्फ कोर्स रोड पर दीवार से कार टकराने से RSS के प्रांत संघ संचालक के छोटे बेटे की मौत।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
गोल्फ कोर्स रोड पर गत शनिवार देर रात लगभग 2 बजे बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में आरएसएस के प्रांत संघ संचालक पवन जिंदल का छोटा बेटा गौरव जिंदल व उसका दोस्त शामिल हैं। देर रात दो बजे सेक्टर-15 पार्ट 2 निवासी उद्यमी 37 वर्षीय गौरव जिंदल घर के नजदीक ही रहने वाले अपने दोस्त 35 वर्षीय सावन खन्ना के साथ अपनी बीएमडब्ल्यू कार से डीएलएफ फेज-1 इलाके से लौट रहे थे, वे अपने एक दोस्त से मिलने गए थे। लौटते वक्त कार अंडरपास की दीवार से टकराने के बाद रैपिड मेट्रो के पिलर से टकराई। रफ्तार बहुत तेज होने की वजह से कार पलटती हुई करीब 300 मीटर से अधिक दूर तक गई। कार के परखच्चे उड़ गए, कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव कार से बाहर निकाले गए। रविवार दोपहर दोनों का अंतिम संस्कार सेक्टर-32 स्थित श्मशान स्थल पर किया गया। डीएलएफ फेज-दो थाने के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है, हादसा कार असंतुलित होने की वजह से हुआ है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद