Post Top Ad
Monday, May 3, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
भोपाल
मध्य प्रदेश
MP में अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा, पत्रकारों के हित में सीएम शिवराज का बड़ा फैसला।
MP में अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा, पत्रकारों के हित में सीएम शिवराज का बड़ा फैसला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, भोपाल।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना से लड़ाई के दौरान प्रदेश के पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर अपने धर्म का निर्वाह कर रहे हैं। सरकार ने तय किया है कि उनका ध्यान रखा जाएगा और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसलिए सरकार ने कोरोना से लड़ाई के दौरान धर्म निभा रहे अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों को कोरोना फ्रन्ट वारियर घोषित किया है। इस घोषणा से अब पत्रकार भी कोविड-19 योद्धा योजना के दायरे में आएंगे। कोरोना संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने मध्यप्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों को कोरोना का फ्रंट वारियर घोषित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पत्रकार जान हथेली पर लेकर लगातार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सड़कों पर उतरे हुए हैं, उसे देखते हुए उनकी सुरक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है और इसीलिए उन्हें सरकार कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स का दर्जा दे रही है। इसके चलते अब वे कोविड-19 योजना के सभी लाभ उठा सकेंगे। जिसमें मृत्यु होने पर परिजनों को पचास लाख रू की सहायता देने का प्रावधान है। इसके साथ ही गैर अधिमान्य पत्रकारों के इलाज की पूरी व्यवस्था करने के साथ सरकार उन्हें वर्तमान में जो भी सहायता राशि दे रही है वह भी जारी रहेगी। प्रदेश के पत्रकार लंबे समय से इस बात की मांग कर रहे थे और संचालक जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह से लगातार पत्रकारों ने पत्राचार और सोशल मीडिया के माध्यम से यह मांग की थी कि पत्रकारों को कोरोना के फ्रंट वॉरियर्स का दर्जा दिया जाए।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद