रायसेन/देवरी, गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 20, 2021

रायसेन/देवरी, गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी।

गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी।

रायसेन/देवरी, गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। गंगा दशहरा पर नर्मदा में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। बडी संख्या में पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चों ने नर्मदा में डुबकी लगाकर स्नान किया और भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। गंगा दशहरा पर नर्मदा स्नान करने का विशेष महत्व है जिसे लेकर श्रद्धालुओं की भीड उमड़ी। दशहरा के मौके पर हिंदू रीति रिवाज में घाटों पर पुत्र प्राप्ति पर पूजा करने का विशेष ही महत्व है। यहां महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ विधि विधान से पूजा की और भगवान से परिवार की सुख समृद्धि और सलामती की कामना की। गंगा दशहरा के मौके पर सुबह से ही मंदिरों के घंटे घनघनाते हुए सुनाई दिए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नर्मदा तटों की साफ-सफाई भी की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...