नवविवाहिता की फांसी के फंदा से गई जान, पिता ने लगाए दहेज उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 6, 2021

नवविवाहिता की फांसी के फंदा से गई जान, पिता ने लगाए दहेज उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप।

नवविवाहिता की फांसी के फंदा से गई जान, पिता ने लगाए दहेज उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप।


नवविवाहिता की फांसी के फंदा से गई जान, पिता ने लगाए दहेज उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप।

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में शनिवार की रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है, फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग निवासी रवींद्र यादव ने अपनी बेटी नेहा उर्फ खुशबू की शादी छह माह पहले लंगड़े की चौकी क्षेत्र निवासी सचिन के साथ की थी। शनिवार की दोपहर बाद नेहा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सचिन ने शाम छह बजे ससुराल वालों को नेहा के मौत की जानकारी दी। मृतका के पिता रविंद्र यादव का आरोप है कि शादी के बाद से ही सचिन पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। वह दहेज में दिए गए एसी, एलईडी आदि सामानों को पुराना बताकर नया लाने का दबाव बना रहा था। उसके परिजन भी इसमें उसका साथ देते थे। शनिवार को दिन में लड़की ने फोन पर अपने साथ मारपीट की जानकारी दी थी। शाम छह बजे सचिन का फोन उनके पास आया और उन्होंने लड़की की हालत खराब होने की जानकारी दी। जब घर पहुंचे तो लड़की मृत अवस्था में मिली है। उसको मारपीट कर फांसी पर लटकाया गया है।

रवींद्र यादव ने बताया कि उनका दामाद सचिन पीसीएस की तैयारी कर रहा है और कोचिंग सेंटर भी चलाता है। लॉकडाउन के चलते फिलहाल कोचिंग का काम बंद है। सचिन के परिजन बता रहे हैं कि इसी कारण सचिन और पत्नी में झगड़ा होता रहता था। एसओ हरीपर्वत अरविंद कुमार के अनुसार लंगड़े की चौकी में नवविवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस गयी थी। लड़की पक्ष ने तहरीर दी है। ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...