रायसेन/सिलवानी, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रोपे अनार नींबू और पीपल के पौधे। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 5, 2021

रायसेन/सिलवानी, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रोपे अनार नींबू और पीपल के पौधे।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रोपे अनार नींबू और पीपल के पौधे।

रायसेन/सिलवानी, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रोपे अनार नींबू और पीपल के पौधे।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंकुरोत्सव पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान के तहत कई प्रकार के पौधों का पौधारोपण किया। प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने के लिए शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्कूल परिसर एवं मंदिर परिसर और अन्य जगहों पर  विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे एवं इन पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। स्व. सेठ अमरचंद समैया शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर एवं काठिया मंदिर परिसर में परिषद के कार्यकर्ताओं ने अनार, नींबू, पीपल, कटहल व ऑवला के पौधे का रोपण किया और गड्ढों में खाद व मिट्टी का भराव भी किया। कार्यकर्ताओ के द्वारा कई जाति के पौधों का रोपण किया गया। अनिल साहू एवं संयम सराठे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति का संरक्षण व उसे हरा-भरा बनाए रखना परम आवश्यक है। वृक्ष, नदी, पर्वत, अग्नि, वायु विभिन्न रूपों में सभी के लिए वंदनीय हैं। इन्हें संरक्षित व सुरक्षित किया जाना प्रत्येक मानव का कर्तव्य है। पेड़-पौधे के बिना इस वसुंधरा पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने प्रतिवर्ष दो-दो पौधे लगाने एवं उनका पेड़ बनने तक संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संयम सराठे, अनिल साहू, जय यादव, अंत्योदय पांडे, हर्ष साहू, आदित्य बाजपाई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...