युवती की सगाई दूसरी जगह हुई तो प्रेमी युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को मारी गोली, हुई मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 20, 2021

युवती की सगाई दूसरी जगह हुई तो प्रेमी युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को मारी गोली, हुई मौत।

युवती की सगाई दूसरी जगह हुई तो प्रेमी युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को मारी गोली, हुई मौत।


युवती की सगाई दूसरी जगह हुई तो प्रेमी युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को मारी गोली, हुई मौत।

इंदौर। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर उसे गोली मार दी और फिर खुद को भी मार ली, वारदात रात करीब 8 बजे आदर्श इंदिरा नगर में हुई। यहां रहने वाली मोहिनी नरवरिया (24) अपने घर में थी, तभी उसका परिचित नवीन परमार गांधी नगर नेनोद (26) वहां पहुंचा। इस दौरान दोनों में कुछ विवाद हुआ और नवीन ने पहले पिस्टल से उसे गोली मारी और फिर खुद को भी मार ली। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, इस दौरान नवीन की मौत हो गई जबकि मोहिनी स्थिति सामान्य है, उसे अस्पताल ले जाया गया। नजदीकी लोगों के मुताबिक दोनों साथ में काम करते थे, इस दौरान उनमें नजदीकियां बढ़ी। गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रेम प्रसंग की आशंका जताई गई है।


एसपी महेश चंद जैन के अनुसार युवक लॉकडाउन से पहले किसी पब में काम कर रहा था और प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे एमवाई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार युवती को युवक द्वारा पहले भी सगाई के लिए रिंग व अन्य सामान दिया गया था और युवती की सगाई दूसरी जगह तय होने के बाद युवक बौखला गया और उसने शनिवार देर रात घर में जाकर हमला कर दिया। गोली युवती के कान के पास से होकर गुजरी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...