3 बच्चो के बाप 50 वर्षीय डॉ ने 12वीं में पढ़ने वाले बेटे की होम ट्यूटर से लगाया दिल, करने चला शादी तो हुआ हंगामा; देंखें वीडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 20, 2021

3 बच्चो के बाप 50 वर्षीय डॉ ने 12वीं में पढ़ने वाले बेटे की होम ट्यूटर से लगाया दिल, करने चला शादी तो हुआ हंगामा; देंखें वीडियो।

3 बच्चो के बाप 50 वर्षीय डॉ ने 12वीं में पढ़ने वाले बेटे की होम ट्यूटर से लगाया दिल, करने चला शादी तो हुआ हंगामा।


3 बच्चो के बाप 50 वर्षीय डॉ ने 12वीं में पढ़ने वाले बेटे की होम ट्यूटर से लगाया दिल, करने चला शादी तो हुआ हंगामा; देंखें वीडियो।

इंदौर। प्यार की कोई उम्र नहीं होती, ऐसा ही हुआ इंदौर में एक डॉक्टर के साथ। 50 साल के डॉक्टर खुद से 15 साल छोटी टीचर (होम ट्यूटर) को दिल दे बैठा। वह डॉक्टर के बेटे को पढ़ाने के लिए उसके घर आती थी, धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों शनिवार को एक होटल में शादी रचाने पहुंच गए। तभी डॉक्टर की पत्नी अपने 3 बच्चों के साथ पहुंच गई। मंडप में जमकर हंगामा हुआ, शादी की रस्में पूरी नहीं हो पाईं। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जितेंद्र दांगी (50) कम्पेल में होम्योपैथिक (BHMS) डॉक्टर हैं, वह घर पर ही क्लिनिक चलाते हैं। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं, बड़ी बेटी की शादी डेढ़ साल पहले हो चुकी है। एक बेटा 12वीं क्लास में पढ़ता है, उसे ही पढ़ाने के लिए ही होम ट्यूटर आती थी। बताया जाता है कि महिला पास के ही किसी प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल भी है।

देखे विडियो


शनिवार को भंवरकुआं के होटल में दोनों शादी करने वाले थे, शादी की पूरी तैयारियां भी कर ली गईं। मंडप सजा लिया गया, दूल्हा बनकर डॉक्टर और दुल्हन के जोड़े में महिला टीचर भी मंडप में बैठे थे। इसकी भनक पहली पत्नी को लग गई। वह अपनी बेटी, दोनों बेटों और परिजन के साथ मंडप में पहुंच गई। यहां सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने डॉक्टर और होने वाली दुल्हन के साथ मारपीट भी की, सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए, यहां भी विवाद हुआ। पहली पत्नी ने डॉक्टर और महिला टीचर के खिलाफ शिकायत की है, पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को हिरासत में ले लिया है। डॉक्टर दूल्हे का कहना है कि घर में प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। ये शादी घर वालों की मर्जी से हो रही है। जब पूछा गया कि बिना तलाक लिए दूसरी शादी क्यों कर रहे हो, तो जवाब नहीं दे सके।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...