भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी व उनके भाई सोमेंदु अधिकारी पर एफ़आईआर, राहत सामग्री चुराने के आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 6, 2021

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी व उनके भाई सोमेंदु अधिकारी पर एफ़आईआर, राहत सामग्री चुराने के आरोप।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी व उनके भाई सोमेंदु अधिकारी पर एफ़आईआर, राहत सामग्री चुराने के आरोप।


भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी व उनके भाई सोमेंदु अधिकारी पर एफ़आईआर, राहत सामग्री चुराने के आरोप।
फ़ाइल फोटो

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई सोमेंदु के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराई गई है, उन पर नगरपालिका से राहत सामग्री चुराने का आरोप लगाया गया है। कांठी नगरपालिका प्रशासनिक बोर्ड के मेंबर रत्नदीप मन्ना ने कांठी पुलिस स्टेशन में एक जून को भाजपा नेता और उनके भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, सोमेंदु कांठी नगर पालिका के पूर्व म्यूनिसिपल चीफ भी रह चुके हैं। शिकायत में कहा गया है कि 29 मई को दोपहर करीब 12.30 बजे शुभेंदु एवं उनके भाई के कहने पर नगर पालिका कार्यालय के गोदाम का ताला जबरदस्ती खोला गया और यहां से सरकारी त्रिपाल को ले जाया गया। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। शिकायत में बताया गया कि चोरी के दौरान भाजपा नेताओं ने सेंट्रल आर्म्ड फोर्स का भी इस्तेमाल किया।

मामला उस दिन दर्ज किया गया, जब शुभेंदु के एक करीबी सहयोगी को कोलकाता पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया था। राखल बेरा को 2019 में सिंचाई और जलमार्ग मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने दो लाख रुपए का भुगतान किया, फिर भी उसे नौकरी नहीं मिली। शुभेंदु ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से 1956 वोटों से मात दी थी। चुनाव में पहली बार भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी। कुल 292 सीटों में से तृणमूल को 213 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा के खाते में 77 सीटें आईं। दो सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन का खाता तक नहीं खुला था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...