लड़के की चाहत में पत्नी को जलती लकड़ी से दागकर पैर भी तोड़े, एक साल की बच्ची भी झुलसी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, June 21, 2021

लड़के की चाहत में पत्नी को जलती लकड़ी से दागकर पैर भी तोड़े, एक साल की बच्ची भी झुलसी।

लड़के की चाहत में पत्नी को जलती लकड़ी से दागकर पैर भी तोड़े, एक साल की बच्ची भी झुलसी।


लड़के की चाहत में पत्नी को जलती लकड़ी से दागकर पैर भी तोड़े, एक साल की बच्ची भी झुलसी।

मुरैना। शादी के बाद लड़का न होने पर पत्नी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। शादी के पांच साल बाद भी जब लड़का नहीं हुआ तो पत्नी को जलती लकड़ी से जला दिया, उसका पैर तोड़ दिया। इंतहा तो तब हो गई जब इस बेरहम घटना के दौरान पिता ने एक साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा वह भी झुलस गई, घटना धर्मजीत का पुरा गांव की है। बेटे की चाहत में पति व ससुराल के लोग इतने अंधे हो गए कि उन्होंने मारपीट के बाद महिला को कमरे में बंद कर दिया। चार दिन उसे घर में बंद रखने के बाद, जब मायके वालों को पता लगा तो वह अपनी बेटी को देखने उसकी ससुराल पहुंचे। महिला के ससुराल वालों को जब पता लगा कि उसके माता-पिता आ रहे हैं तो, वह अपने को फंसता देख घर छोड़ कर भाग गए। अपने बेटी की यह हालत देख महिला के माता-पिता उसे ट्रेक्टर ट्राली में बैठाकर सिविल लाइन थाने लाए तथा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।

जैतपुर निवासी प्रीती गुर्जर की शादी धर्मजीत का पुरा निवासी सोनू गुर्जर के साथ वर्ष 2015 में हुई थी। शादी के बाद प्रीति को दो बेटियां हुईं थी। बड़ी बेटी तीन वर्ष की है तथा दूसरी बेटी अभी एक वर्ष की है। दो बेटियां होने पर प्रीति के ससुरालीजन उसे हमेशा ताना मारा करते हैं। तानों से बचने के लिए ज्यादातर प्रीति मायके में ही रहती है। लगभग 20 दिन पहले ही वह मायके से वापस ससुराल आई थी। पांच दिन पहले फिर पति सोनू ने प्रीति को पीटा और चूल्हे से जलती लकड़ी निकालकर उसको जला दिया, मारपीट के दौरान उसका पैर तोड़ दिया। जिस समय सोनू प्रीती को मार रहा था, उसकी एक वर्ष की बेटी पास में ही बैठी थी। लकड़ी का सुलगता हुए कोयला छोटी बच्ची पर भी गिर पड़ा जिससे वह भी झुलस गई। प्रीती के साथ ससुराल में हुई इस बेरहमी की जानकारी गांव के लोगों ने उसके माता-पिता को दी। जब माता-पिता कल बेटी के ससुराल पहुंचे तो अपनी बेटी की हालत देखकर रोने लगे। प्रीती की मां ने पुलिस को बताया कि जब वे लोग पहुंचे तो उनकी बेटी घर के कमरे में बंद थी। उनके आने से पहले ही ससुरालीजन भाग गए थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रीती के पति व सुरालजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...