शातिर आरोपी ने पत्नी की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने रची लूट की कहानी, गर्लफ्रेंड के साथ बसाना चाहता था घर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, June 21, 2021

शातिर आरोपी ने पत्नी की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने रची लूट की कहानी, गर्लफ्रेंड के साथ बसाना चाहता था घर।

शातिर आरोपी ने पत्नी की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने रची लूट की कहानी, गर्लफ्रेंड के साथ बसाना चाहता था घर।


शातिर आरोपी ने पत्नी की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने रची लूट की कहानी, गर्लफ्रेंड के साथ बसाना चाहता था घर।

मुरैना। जीगनी गांव की नहर के पास बुधवार को हुई महिला भूरी कुशवाह की हत्या उसके पति बबलू कुशवाह ने ही की थी। शादी के तीन साल बाद भी बच्चा नहीं होने और गर्लफ्रेंड के संग घर बसाने के लिए उसने साजिश रची थी। वारदात के बाद पुलिस को झूठी कहानी सुना दी, आरोपी ने गहने भी पेड़ के नीचे छिपा दिए थे। यही नहीं, किसी को शक न हो, इसलिए उसने पत्नी के साथ संबंध भी बनाए थे। बुधवार देर रात हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब सबूत दिखाए, तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस के सामने कहा कि हां, मैंने ही हत्या की है।

बबलू कुशवाह ने पुलिस और घरवालों को बताया था कि वह पत्नी भूरी के साथ ससुराल रड़ुआपुरा, अंबाह गया था। बुधवार रात वह बाइक से दोनों ग्राम मुदावली, जौरा लौट रहे थे। रास्ते में भूरी ने माता बसैया मंदिर पर दर्शन करने की इच्छा जताई। दर्शन करने के बाद लौटते में दोनों जीगनी गांव पार करने के बाद नहर पर पहुंचे, यहां 6-7 बदमाश बैठे थे, उन्होंने दोनों को रोक लिया। इसके बाद पति से मारपीट करने के बाद भूरी से गहने लूटे और उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि पहली बार में ही पुलिस के सामने मामला साफ हो गया था, लेकिन ठोस सबूत नहीं था। पुलिस की सुई बबलू पर ही घूम रही थी, पाेस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पूरा खुलासा हो गया। जांच के दौरान पुलिस ने राहगीरों व मौके पर जाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने भूरी के भाई से भी पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया, दोनों में अनबन रहती थी। बयान देने के लिए पुलिस ने बबलू को बुलाया। कई बार बुलाने पर भी वह नहीं पहुंचा, इससे शक और गहरा गया। शनिवार रात वह कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचा। पूछताछ के दौरान पहले तो पुरानी कहानी दोहराता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की, पत्नी के गहने दिखाए, तो जुर्म कबूल कर लिया।

बबलू कुशवाह की तीन साल पहले भूरी से शादी हुई थी। शादी के बाद उन्हें बच्चा नहीं था। इसके साथ ही बबलू का किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर था। वह पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था, इसलिए उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पास के ही खेत से भूरी के जेवर बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने उन्हें उतारकर पेड़ के नीचे छिपा दिया था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने वारदात से पहले पत्नी से संबंध भी बनाए थे, जिससे रेप का केस बन सके।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...