पत्नी को चरित्र शंका मैं मारने चला नशे मैं धुत पति तो पत्नी ने ही पति का गला दबाकर की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 6, 2021

पत्नी को चरित्र शंका मैं मारने चला नशे मैं धुत पति तो पत्नी ने ही पति का गला दबाकर की हत्या।

पत्नी को चरित्र शंका मैं मारने चला नशे मैं धुत पति तो पत्नी ने ही पति का गला दबाकर की हत्या।


पत्नी को चरित्र शंका मैं मारने चला नशे मैं धुत पति तो पत्नी ने ही पति का गला दबाकर की हत्या।

ग्वालियर। नशे में धुत होकर घर आए पति ने पत्नी पर शक करते हुए पहले मारपीट की, फिर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस पर पहले पत्नी ने विरोध किया, इसके बाद पत्नी ने ही पति का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना महाराज पुरा थाना क्षेत्र के डांग गुठीना गांव की है। पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे की है। महाराज पुरा थाना क्षेत्र के डांग गुठीना निवासी सुल्तान माहौर (35) प्राइवेट जॉब करता था। परिवार में पत्नी रजनी व तीन बच्चे हैं, रात करीब 1 बजे सुल्तान नशे में धुत होकर घर आया। यहां पत्नी पर चरित्र संदेह करते हुए मारपीट करने लगा। विवाद में सुल्तान ने उसका गला पकड़ा और दबाने लगा, तभी महिला ने विरोध कर बदले के भाव से पति का गला पकड़ा और दबा दिया, कुछ ही देर में पति की मौत हो गई।

पति की हत्या करने के बाद आरोपी महिला रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक घर के अंदर रही। सुबह छह बजे परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इन्हें जाने क्या हुआ जाग नहीं रहे हैं? पति की हत्या करने के बाद रजनी ने तार से उसके पैर में करंट लगाने का प्रयास किया, जिससे हत्या ना लगकर हादसा लगा। पैर में एक से दो जगह करंट लगाने के निशान भी पुलिस को मिले हैं। बताया गया है कि मृतक पीओपी का काम करता था। शराब पीने का आदी होने के कारण उस पर कर्जा भी था। जिसके चलते आए दिन उनके बीच कलह होती थी।

पुलिस को शंका है कि वारदात को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने शंका के चलते प्रेमी छोटू को भी हिरासत में ले लिया है। छोटू मृतक का रिश्ते में भांजा लगता है, पुलिस अभी पूछताछ में जुटी है। मामले में सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि रजनी नाम की महिला ने अपने पति की हत्या की है, पड़ताल में पता चला है कि मृतक अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, पत्नी ने गला घोंटकर हत्या कर दी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...