नोकरी का झांसा देकर UP की 19 वर्षीय लड़की से भोपाल में दुष्कर्म, आरोपी स्टेशन पर छोड़कर भागा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 20, 2021

नोकरी का झांसा देकर UP की 19 वर्षीय लड़की से भोपाल में दुष्कर्म, आरोपी स्टेशन पर छोड़कर भागा।

नोकरी का झांसा देकर UP की 19 वर्षीय लड़की से भोपाल में दुष्कर्म, आरोपी स्टेशन पर छोड़कर भागा।


नोकरी का झांसा देकर UP की 19 वर्षीय लड़की से भोपाल में दुष्कर्म, आरोपी स्टेशन पर छोड़कर भागा।
प्रतिकात्मक फोटो

भोपाल। उत्तरप्रदेश की 19 साल की एक लड़की से भोपाल में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा दिलाकर लड़की को भोपाल ले आया था, इसके बाद वह लड़की को इंदौर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। घटना स्थल अशोका गार्डन इलाके का होने के कारण जीआरपी इंदौर ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी अशोका गार्डन पुलिस थाने को भेज दी। गोरखपुर यूपी की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की परिवार से अलग इलाहबाद में कपड़े के शोरूम मं काम करती थी। उसने बताया कि लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई, इस दौरान सोशल मीडिया पर सुनील गोयल से दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद उसने कहा कि वह भोपाल में नौकरी दिलवा देगा, सुनील के बुलावे पर वह 8 जून को भोपाल आ गई। सुनील उसे अशोका गार्डन के सब्जीमंडी चौराहा इलाके में ले गया। यहां एक मकान में उसने उससे दुष्कर्म किया, विरोध करने पर उसने कहा कि वह उसकी अच्छी नौकरी लगवा देगा। आरोपी इसके बाद उसे इंदौर ले गया, यहां-वहां घुमाने के बाद वह उसे शुक्रवार को इंदौर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद है, लड़की की शिकायत पर जीआरपी इंदौर ने सुनील के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद आगे की जांच के लिए मामला अशोका गार्डन पुलिस को भेज दिया। अशोका गार्डन पुलिस ने असल अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी, फिलहाल महिला के बयान नहीं हो पाए हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...