Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
हरियाणा
माँ की मौत के 10 दिन बाद ही 13 वर्षीय नाबालिग को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार।
माँ की मौत के 10 दिन बाद ही 13 वर्षीय नाबालिग को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार।
पंचकूला। मशहूर लोकगीत है- बिन बाप का बेटा सूना, बिन माता की छोरी, बिन भूमि जमींदारा सूना, बिना बालम के गोरी। इन चारों का जिंदगी में अपना-अपना मोल है। हाल ही में हरियाणा के पंचकूला जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें मां का साथ छूटते ही बेटी की इज्जत तार-तार हो गई। 13 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिन पहले पीड़ित बच्ची की मां की मृत्यु हुई थी। बच्ची के पिता डयूटी पर चले जाते थे और वह अपनी छोटी बहन के साथ घर पर रहती थी।
इसी मौके का आरोपी पड़ोसी ने फायदा उठाया। शादीशुदा पड़ोसी बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को धमकी भी दी कि वह अगर इसके विषय में किसी को बताएगी तो जान से मार देगा। कुछ दिन बच्ची चुप रही, लेकिन पूछने पर उसने अपने पिता को सारी आपबीती बताई। फिर पिता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। जांच अधिकारी रीता ने बताया कि बच्ची के मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है, लेकिन उसे इसकी भनक लग गई और वह फरार हो गया। पुलिस जल्दी ही से गिरफ्तार कर लेगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद