Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
दहेज मैं दो लाख नहीं मिले तो पत्नी को जिंदा जलाया, जलती पत्नी तड़पती-बिलखती रही पति देखता रहा, 4 महीने के बेटे को लेकर पति फरार।
दहेज मैं दो लाख नहीं मिले तो पत्नी को जिंदा जलाया, जलती पत्नी तड़पती-बिलखती रही पति देखता रहा, 4 महीने के बेटे को लेकर पति फरार।
बांका में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज में दो लाख रुपए नहीं लाने पर ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जला दिया। वह चीखती-तपड़ती रही, पति का दिल भी नहीं पसीजा। जब वह 90 प्रतिशत जल गई तो ससुराल वालों ने भागलपुर के मायागंज अस्पताल में उसे भर्ती करवा दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि ससुराल वालों ने आग लगाने से पहले उसे जमकर पीटा भी था। ससुराल वालों ने मायके वालों को खाना बनाने के दौरान झुलसने की झूठी कहानी सुना दी। मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो ससुराल वाले मौके से फरार थे। घटना टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव की है। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव की प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी 15 महीने पहले ही हुई थी। इधर, परिजनों ने पति समेत 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
प्रियंका के भाई सुमित कुमार ने बताया कि 15 माह पहले बिशनपुर गांव में निरंजन कुमार सिंह से प्रियंका की शादी हुई थी। लड़का पक्ष ने दहेज में जो भी मांग रखी थी, सभी सामान और पैसे उसे दिए गए थे। शादी के बाद प्रियंका को एक बेटा भी हुआ, जो अभी 4 माह का ही है। इसके बाद से पति के साथ ससुराल वाले 2 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज के लिए उसे मारने-पीटने लगे। एक महीने पहले दोनों के बीच सुलह भी करवाई गई थी। सोमवार को ससुराल वालों ने फिर दहेज के लिए प्रियंका के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिटाई के बाद उसके शरीर में आग लगा दी। आग में बुरी तरह झुलसने के बाद उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक बर्न है, इलाज के दौरान ही प्रियंका ने दम तोड़ दिया।
मौत के बाद ससुराल वालों ने मायके वालों को फोन किया कि प्रियंका खाना बनाने के दौरान आग में जल गई, जिसके बाद हम लोग अस्पताल ले आए, वह बच नहीं पाई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, वहां से ससुराल वाले फरार हो चुके थे। पति अपने 4 महीने के बेटे के साथ भाग चुका था। इसके बाद उन्होंने टाउन थाना में जाकर पति समेत 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। टाउन थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद