इंदौर, डंपर पलटने से रेत के नीचे दबे पिता व 12 वर्षीय पुत्र, दोनों की गई जान, JCB की मदद से निकला बाहर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 2, 2021

इंदौर, डंपर पलटने से रेत के नीचे दबे पिता व 12 वर्षीय पुत्र, दोनों की गई जान, JCB की मदद से निकला बाहर।

डंपर पलटने से रेत के नीचे दबे पिता व 12 वर्षीय पुत्र, दोनों की गई जान, JCB की मदद से निकला बाहर।


इंदौर, डंपर पलटने से रेत के नीचे दबे पिता व 12 वर्षीय पुत्र, दोनों की गई जान, JCB की मदद से निकला बाहर।

इंदौर। शहर के रेसिडेंसी इलाके में शुक्रवार सुबह 7 बजे एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद JCB की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, संयोगीतागंज थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह रेत से भरे डंपर को खाली करवाने के लिए ठेकेदार गोपाल अपने 12 साल के बेटे के साथ पहुंचा था।

इंदौर, डंपर पलटने से रेत के नीचे दबे पिता व 12 वर्षीय पुत्र, दोनों की गई जान, JCB की मदद से निकला बाहर।

इस दौरान रेत से भरा डंपर निर्माण कार्य के समीप बने एक चेंबर में जा फंसा और पलट गया। डंपर के पलटने से पीछे खड़े पिता और पुत्र उसके नीचे दब गए, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 1 घंटे के बाद JCB की सहायता से दोनों के शव को बाहर निकाला गया और दोनों शवों को एमवाई अस्पताल भेज दिया गया, पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...