पति ने पत्नी का फोन काटा तो मौत को लगाया गले, पत्नी को पंखे से झूला देख खुद भी पंखे से लगाया फांसी का फंदा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 2, 2021

पति ने पत्नी का फोन काटा तो मौत को लगाया गले, पत्नी को पंखे से झूला देख खुद भी पंखे से लगाया फांसी का फंदा।

पति ने पत्नी का फोन काटा तो मौत को लगाया गले, पत्नी को पंखे से झूला देख खुद भी पंखे से लगाया फांसी का फंदा।


पति ने पत्नी का फोन काटा तो मौत को लगाया गले, पत्नी को पंखे से झूला देख खुद भी पंखे से लगाया फांसी का फंदा।

पुणे के एक डॉक्टर दंपती ने गुरुवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। डॉक्टर निखिल और डॉक्टर अंकिता शेंडकर का शव गुरुवार सुबह उनके घर से बरामद हुआ। इनकी शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे घरेलू कलह के बाद सुसाइड मान रही है। हालांकि, अन्य एंगल पर भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अंकिता BHMS डॉक्टर थीं और निखिल BAMS डॉक्टर थे। दोनों वानवड़ी इलाके के आजाद नगर में एक बंगले में रहते थे। पुलिस ने उनके परिजन को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अभी एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज हुई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजहों का खुलासा हो सकेगा। वानवाड़ी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के कॉल रिकॉर्ड की जांच के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि डॉक्टर दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बात करने के दौरान डॉ. निखिल ने अंकिता का फोन काट दिया था, इसके बाद अंकिता ने अपने रूम में जाकर फांसी लगा ली। डॉ. निखिल देर शाम घर लौटे तो अंकिता का शव पंखे से लटका हुआ था। घटना से परेशान निखिल ने भी दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। वानवाड़ी पुलिस स्टेशन के मुताबिक, घर पर काम करने वाले नौकरानी गुरुवार सुबह काम के लिए पहुंची तो काफी देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी। उनमें से किसी ने फोन कर पुलिस स्टेशन को दरवाजा बंद होने की बात बताई और तकरीबन आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव पंखे से लटके हुए मिले थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...