दो बच्चों का पिता 14 साल की नाबालिग को अगवा कर 3 दिन तक करता रहा दुष्कर्म, दूसरी बार अगवा करने का किया प्रयास तो ग्रामीणों ने धर दबोचा, बेहोशी का नाटक कर भागा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 8, 2021

दो बच्चों का पिता 14 साल की नाबालिग को अगवा कर 3 दिन तक करता रहा दुष्कर्म, दूसरी बार अगवा करने का किया प्रयास तो ग्रामीणों ने धर दबोचा, बेहोशी का नाटक कर भागा।

दो बच्चों का पिता 14 साल की नाबालिग को अगवा कर 3 दिन तक करता रहा दुष्कर्म, दूसरी बार अगवा करने का किया प्रयास तो ग्रामीणों ने धर दबोचा, बेहोशी का नाटक कर भागा।


दो बच्चों का पिता 14 साल की नाबालिग को अगवा कर 3 दिन तक करता रहा दुष्कर्म, दूसरी बार अगवा करने का किया प्रयास तो ग्रामीणों ने धर दबोचा, बेहोशी का नाटक कर भागा।

नवादा के अकबरपुर में 2 बच्चों के बाप ने 14 साल की नाबालिग को किडनैप किया फिर बेहोशी की दवा खिलाकर उसके साथ 3 दिनों तक रेप करता रहा। चौथे दिन बाइक से उसे घर के पास ला छोड़ वहां से फरार हो गया। पांचवें दिन जब फिर नाबालिग को जबरन उठाने आया तो ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद रेपिस्ट बेहोश होने का नाटक करने लगा, जिसके बाद उसके साथी उसे लेकर भाग खड़े हुए। मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज करवाया है। पीड़िता के पिता के बयान पर पाक्सो एक्ट के तहत विकास कुमार और बेबी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। 2 जुलाई को हनुमानगढ़ का युवक विकास कुमार अपने फूफा रामबालक प्रसाद के घर आया। अपनी बुआ के सहयोग से पड़ोस ही में रहने वाली नाबालिग 14 वर्षीय छात्रा को मोटरसाइकिल से लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि विकास कुमार उसे लेकर बाइक से फरार हो गया। फतेहपुर मोड़ के बाद क्या हुआ, उसे पता नहीं। इस क्रम में 2-5 जुलाई तक विकास उसे बेहोशी की दवा देकर उसका रेप करता रहा। 5 जुलाई को मोटरसाइकिल से घर के पास उतार कर आरोपित फरार हो गया। फिर 6 जुलाई को जबरन नाबालिग को ले जाने वह गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। इस क्रम में उसने बेहोश होने का नाटक किया और उसके साथ रहे अन्य साथी उसे लेकर फरार हो गए। पीड़िता के पिता के बयान पर महिला थाने में पाक्सो एक्ट के तहत विकास कुमार व बेबी देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है, थानाध्यक्ष ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...