Post Top Ad
Thursday, July 8, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
5 साल में दूसरी पत्नी से भी भरा मन, इंजीनियर कर रहा था तीसरी शादी की तैयारी तो पत्नी पहुंची थाने, नहीं चाहिए तलाक।
5 साल में दूसरी पत्नी से भी भरा मन, इंजीनियर कर रहा था तीसरी शादी की तैयारी तो पत्नी पहुंची थाने, नहीं चाहिए तलाक।
उदयपुर में एक इंजीनियर और उसकी पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया और मामला थाने में पहुंच गया। दअरसल, इंजीनियर ने पहली पत्नी की माैत के बाद दूसरी शादी की थी, अब दूसरी पत्नी को छोड़कर वह तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहा था, इसकी भनक लगते ही पत्नी नाराज हो गई। दूसरी पत्नी ने जब अपने पति को तीसरी शादी करने से रोका तो उसने पत्नी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूसरी पत्नी ने पति के खिलाफ उदयपुर के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता समीरा ने बताया कि समीर की पहली पत्नी की माैत हाेने के बाद 5 साल पहले उससे मेरी शादी हुई थी। लेकिन अब 5 साल बाद जब समीर का मुझ से मन भर गया तो वह मुझे छोड़ तीसरी शादी करने वाला है। इसके लिए उसने जबलपुर की एक लड़की को पसंद भी कर लिया है, जिससे वह जल्द ही शादी करने वाला है।
समीरा ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मैं फिलहाल तलाक नहीं लेना चाहती और अपने बच्चों के साथ रहना चाहती हूं, लेकिन मेरा पति ऐसा नहीं करने दे रहा है। समीरा ने बताया कि पिछले कुछ वक्त से पति ने मेरे साथ मारपीट कर पीहर भेज दिया था। लेकिन इस दौरान न तो पति लौटा और न ही पति की कोई खबर है। ऐसे में जब मुझ को पति की तीसरी शादी की भनक लगी तो उदयपुर पहुंची और अपने घर में जाने का प्रयास किया, लेकिन पति द्वारा मुझे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद मैं अब दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हो रही हूं। समीरा ने बताया कि पति का चाल चरित्र ठीक नहीं है। इन्हीं सब कारणों से उनकी पहली पत्नी ने भी जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मुझसे शादी तो कर ली, लेकिन उनका चाल चरित्र अभी भी ठीक नहीं हुआ। इसको लेकर हमारे बीच लड़ाई होने लगी थी।
बता दें कि समीरा का पति समीर अब्बू पेशे से इंजीनियर है, जो जावर माइंस में ठेकेदारी का काम करता है। पिछले साल नवंबर में समीरा और समीर के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद परेशान होकर समीरा अपने पीहर यूपी के मुजफ्फरनगर चली गई थीं। उदयपुर के महिला थानाधिकारी नरेन्द्र जैन ने बताया कि महिला की शिकायत पर अब पति-पत्नी की काउंसलिंग करवाएंगे। इसके बाद भी बात नहीं बनी ताे महिला जाे रिपोर्ट देगी, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद