बाप ने रिश्ते को किया कलंकित :- अपनी ही 15 साल की बेटी से की अश्लील हरकत; आरोपी गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

बाप ने रिश्ते को किया कलंकित :- अपनी ही 15 साल की बेटी से की अश्लील हरकत; आरोपी गिरफ्तार।

बाप ने रिश्ते को किया कलंकित :- अपनी ही 15 साल की बेटी से की अश्लील हरकत; आरोपी गिरफ्तार।

बाप ने रिश्ते को किया कलंकित :- अपनी ही 15 साल की बेटी से की अश्लील हरकत; आरोपी गिरफ्तार।

प्रयागराज। 15 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 3 दिन पहले ही आरोपी की पत्नी ने उसके खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था, जिसकी पुलिस विवेचना कर रही है। पुलिस विवेचना में लड़की ने भी मां के आरोपों पर मुहर लगाते हुए पिता पर संगीन आरोप लगाए हैं। मूल रूप से कौशांबी जनपद के चरवा थाना अंतर्गत एक गांव का रहने वाला देवनाथ अपने परिवार के साथ प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा मोहल्ले में रहता है। वह प्राइवेट काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। 3 दिन पहले उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ धूमनगंज थाने में शिकायत की थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि देवनाथ ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी की है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही थी।

बाप ने रिश्ते को किया कलंकित :- अपनी ही 15 साल की बेटी से की अश्लील हरकत; आरोपी गिरफ्तार।

कुलयुगी पिता ने अपने नाम के विपरीत आचरण किया है। पुलिस ने बताया कि उसका नाम ताे देवनाथ है लेकिन उसने अपनी ही बेटी के साथ जो हरकत की है वह राक्षसों वाली है। बेटी ने जो बातें बताई हैं उससे साफ है कि पिता की नियत अपनी बेटी पर खराब हो चुकी थी। धूमनगंज पुलिस के अनुसार सोमवार को लड़की से पूछताछ की गई तो लड़की ने भी मां के आरोपों पर मोहर लगाते हुए बताया कि पिता ने उसके साथ अश्लील हरकत की और हाथ पकड़ कर कमरे में घसीट ले गया। मां-बेटी के आरोपों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता देवनाथ के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 878/2021 के अंतर्गत धारा 354 (क), 354(ख) व 506 आईपीसी और 7/8 पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। उसके बाद उसे क्षेत्र के कंधईपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर धूमनगंज ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, लिखा पढ़ी की कार्रवाई हो गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...