Post Top Ad
Tuesday, July 27, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
लव जिहाद :- सिराज ने शोशल मीडिया पर शिवम बन फंसाया जाल में, पास बुलाकर अगवा कर कराया धर्म परिवर्तन, कर ली शादी; बाप-बेटा गिरफ्तार।
लव जिहाद :- सिराज ने शोशल मीडिया पर शिवम बन फंसाया जाल में, पास बुलाकर अगवा कर कराया धर्म परिवर्तन, कर ली शादी; बाप-बेटा गिरफ्तार।
कानपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां बाबूपुरवा से चार माह पहले किडनैप हुई युवती को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। युवती ने पूछताछ में बताया कि जौनपुर के मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू बनकर दोस्ती की थी। इसके बाद झांसे में लेकर अगवा कर लिया और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। बाबूपुरवा थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 16 मार्च को क्षेत्र में रहने वाली 19 साल की युवती लापता हो गई थी। उसके पिता ने बाबूपुरवा थाने में बेटी का अपहरण हो जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे मुंबई से बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि जौनपुर निवासी सिराज अली ने फेसबुक पर शिवम बनकर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद उससे नजदीकी होने के बाद मिलने के लिए बुलाया और उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया। इस काम में उसे पिता अब्दुल गफ्फार ने भी सहयोग किया। पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा।
बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि सिराज अली ने शिवम, सत्यम, राज समेत अलग-अलग नाम से 12 से ज्यादा अकाउंट्स बना रखे थे। इसी के जरिए उसने युवती से संपर्क करके नजदीकी बढ़ाई और उसे अगवा कर लिया। मुंबई में उसे एक कमरे के मकान में रखा था और सब्जी बेचकर जीवन यापन कर रहा था। युवती को इस तरह फंसा लिया था कि वह भाग भी नहीं पा रही थी और घुट-घुट कर रह रही थी। बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि अपहरण के बाद निकाह कर लिया था। इसके बाद से लगातार युवती के साथ रेप किया। इससे आशंका है कि युवती गर्भवती है। उसका मेडिकल परीक्षण समेत अन्य जांच कराई जा रही है। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही युवती को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद