Post Top Ad
Sunday, July 25, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
तीन साल के बच्चे की तंत्र-मंत्र के लिए गला रेतकर की हत्या, 3 फीट गहरे गड्ढे में शव को किया था दफन।
तीन साल के बच्चे की तंत्र-मंत्र के लिए गला रेतकर की हत्या, 3 फीट गहरे गड्ढे में शव को किया था दफन।
उत्तरप्रदेश। आगरा में तीन साल के बच्चे की तंत्र-मंत्र के लिए बलि देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पिनाहट थाना क्षेत्र में शनिवार की रात पुलिस ने जंगल किनारे बने एक गड्ढे में दफन बच्चे का शव बरामद किया है। अभी बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके से तंत्र-मंत्र का सामान, फावड़ा और चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आसपास के थानों से गुमशुदगी के बारे में सूचना मांगी है। थाना पिनाहट के गांव जोधपुरा बीहड़ के किनारे है। शनिवार सुबह चार अज्ञात लोग ऑटो में सवार होकर बच्चे को लेकर जंगलों की तरफ आए थे। उनके पास थैलों में काफी समान था। चारों में एक महिला भी थी, उस वक्त लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन दोपहर में जब गांव के किसान मवेशियों को लेकर जंगल की तरफ गए तो एक गड्ढे के पास अगरबत्ती, सिंदूर, नींबू, खून से सना चाकू, फावड़ा पड़ा मिला। इस पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई तो पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने गड्ढा खुदवाया तो सबकी आंखें दहशत के कारण फटी रह गईं। गड्ढे के अंदर तीन साल के मासूम बच्चे का शव दफन था। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारों ने मासूम को मारने के बाद तीन फीट गहरे में दबा दिया था। बच्चे के शव को लाल कपड़ों में लपेटा गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद पुलिस ने ध्यान नहीं दिया था। जब रात में एसपी ग्रामीण के वेंकटेश को सूचना दी गयी तो उनके आदेश पर थाना पिनाहट प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। एसएसपी मुनिराज ने कहा कि अभी बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरोपियों के बारे में सुराग ढूंढे जा रहे हैं। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद