Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
सोशल वर्कर महिला को प्रयागराज की दो महिलाओं ने अश्लील वीडियो भेज कहा, तुम्हें भी जुड़ना होगा देह व्यापार से, नहीं तो कर देंगे बदनाम।
सोशल वर्कर महिला को प्रयागराज की दो महिलाओं ने अश्लील वीडियो भेज कहा, तुम्हें भी जुड़ना होगा देह व्यापार से, नहीं तो कर देंगे बदनाम।
भोपाल। सेक्स रैकेट में महिलाओं को फंसाने का एक नया तरीका सामने आया है। देह व्यापार से जुड़ी प्रयागराज की दो महिलाओं ने भोपाल की एक सोशल वर्कर महिला को अश्लील वीडियो भेजा। इसके बाद महिलाओं ने भोपाल की महिला को धमकाते हुए कहा कि तुम भी अश्लील वीडियो भेजो, नहीं तो तुम्हें बदनाम कर दिया जाएगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 3 मोबाइल फोन नंबर धारकों के खिलाफ FIR की है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए साइबर सेल की भी मदद लेगी। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली 40 साल की महिला सोशल वर्कर हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले वे प्रयागराज गई थीं। यहां पर उनकी दो महिलाओं से परिचय हुआ, उन्होंने उनका नंबर लिया। उसके बाद वे वापस भोपाल आ गईं। पहले तो उन्होंने फोन पर बात करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 20 अप्रैल को अश्लील वीडियो भेजा। मना करने के बाद भी अलग-अलग नंबरों से अश्लील वीडियो भेजने लगीं। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि तुम भी उन्हें इसी तरह के वीडियो भेजो। मना करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देने लगी। कोहेफिजा पुलिस थाने के TI अनिल बाजपेयी ने बताया कि महिला का कहना है कि उसे तीन से ज्यादा नंबरों से 20 अप्रैल से लगातार अश्लील वीडियो आ रहे हैं। इसके अलावा उससे देह व्यापार में जुड़ने के लिए कहा जा रहा है, मना करने पर धमकी मिल रही है। महिला से अभी तीन मोबाइल नंबर मिले हैं। आरोपियों का पता लगाने के लिए कॉल डिटेल निकाली जा ही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद