Post Top Ad
Monday, July 5, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
देशी बम के टेस्टिंग ट्रायल ने मासूम की ली जान, मोके से दोनों बदमाश फरार, एक आया पुलिस गिरफ्त में।
देशी बम के टेस्टिंग ट्रायल ने मासूम की ली जान, मोके से दोनों बदमाश फरार, एक आया पुलिस गिरफ्त में।
उत्तरप्रदेश। प्रयागराज से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सराय इनायत थाना क्षेत्र के लोहढ़ा गांव में देशी बम बनाकर उसकी टेस्टिंग कर रहे दो बदमाशों की गलती ने 14 साल के बच्चे की जान ले ली। दरअसल, देशी बम की मारक क्षमता टेस्ट करने के लिए बदमाशों ने जैसे ही उसे दीवार पर मारा, वहां से गुजर रहा 14 वर्ष का शुभम चपेट में आ गया। छर्रा उसके गले में धंस गया और वहीं गिरकर तड़पने लगा। उसके गले से खून बहने लगा, यह देख दोनों बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। जब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबूगंज गिरधरपुर गांव के रहने वाले विनोद कुमार भारतीय का 14 साल का बेटा शुभम कुमार अपने मामा अरविंद के घर रहकर पढ़ाई करता था। पिछले दो साल से वह लोहढ़ा गांव में ही रहता था और हनुमानगंज स्थित हनुमंत इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। वह पढ़ने में काफी अच्छा था, हंसमुख और मिलनसार भी था। उसकी मौत ने गांव में सभी को गमगीन कर दिया है।
रविवार शाम आठ बजे के करीब शुभम ठंडा तेल लेने दुकान के लिए निकला था। रास्ते में गांव के दो युवक देशी बम बांधकर उसका ट्रायल कर रहे थे। जैसे ही बदमाशों ने बम दीवार पर फेंका, वहां से गुजर रहे शुभम के गले में बम का छर्रा जाकर धंस गया। वह वहीं लहुलुहान होकर गिर पड़ा, शुभम के घायल होने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। गांव के लोगों ने शुभम के मामा के घर सूचना दी। उसे लेकर अस्पताल भागे पर अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया। बम धमाके में लड़के की मौत की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दूसरे आरोपित की तलाश जारी है, पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट भी लिख ली है। सराय इनायत थाने के इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने बताया कि गांव के दो युवक आतिशबाजी पटाखे से देसी बम बांधकर दीवार पर फोड़ रहे थे, तभी यह घटना हो गई है। दोनों युवकों के खिलाफ केस लिखा गया है। शुभम के माता-पिता एवं परिवार के लोग पहुंच गए। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद