दहेज न मिलने से नाराज दरिंदे पति ने अपनी पत्नी से कराया 2 दिन तक गैंगरेप, पैसों की खातिर अपने सामने ही दोस्तो से कराया रेप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 1, 2021

दहेज न मिलने से नाराज दरिंदे पति ने अपनी पत्नी से कराया 2 दिन तक गैंगरेप, पैसों की खातिर अपने सामने ही दोस्तो से कराया रेप।

दहेज न मिलने से नाराज दरिंदे पति ने अपनी पत्नी से कराया 2 दिन तक गैंगरेप, पैसों की खातिर अपने सामने ही दोस्तो से कराया रेप।


दहेज न मिलने से नाराज दरिंदे पति ने अपनी पत्नी से कराया 2 दिन तक गैंगरेप, पैसों की खातिर अपने सामने ही दोस्तो से कराया रेप।

राजस्थान। धौलपुर के बसेड़ी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर रूह कांप उठे। महिला ने अपने पति पर दोस्तों से रेप कराने का केस दर्ज कराया है। FIR में जो असहनीय दर्द लिखा है, उसे शब्दों में लिखना मुश्किल है। घटना के बाद महिला बेहोश तक हो गई। पुलिस के अनुसार पति ने इस घटना को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि वह शादी के बाद दहेज नहीं लाई थी तो उसने अपने दोस्तों को सौंप दिया और उनसे पैसे वसूल कर लिए। महिला के साथ लगातार दो दिन में कई बार दुष्कर्म होता रहा। घटना 26 जून से 28 जून की बताई जा रही है, महिला को दो दिन बंधक बनाकर रखा गया था। मामले का खुलासा बुधवार को हुआ है। महिला ने अपने भाई और भाभी के साथ जाकर थाने में पूरी कहानी बताई, इसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। रिपोर्ट में बताया गया कि 26 जून को उसके पति ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने अपने दोस्त के साथ मिल उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी, दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। दोनों ने मिलकर महिला के गुप्तांग में बाम लगा दिया। इसके अलावा भी कई गंदी हरकतें कीं।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 14 जनवरी 2021 को हुई थी, इसका पति मार्बल फिटिंग का काम करता है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही परिजन उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। परिजन दहेज में 3 लाख रुपए देने की मांग करते, जब पीड़िता मना करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। पीड़िता ने ये बात अपने पिता को भी बताई। इसके बाद पीड़िता का पिता उसकी ससुराल आया और सभी से समझाइश की, इस दौरान 26 जून को उसका पति अपने एक दोस्त के साथ करीब 12 बजे घर पर आया और अपने दोस्त के साथ मिल उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला चिल्लाई तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर पहले तो मिर्ची लगा दी, उसके बाद झंडू बाम लगा डाली। इस दर्द को सहते-सहते वह बेहोश हो गई। इस दौरान सुलेमान ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद रखा और उसके साथ कई लोगों से रेप करवाया। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि बसेड़ी थाने में महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है, लेकिन पति और उसके परिजन फरार हैं, इनकी तलाश जारी है।

पीड़ित महिला के भाई और भाभी ने बताया कि युवक शादी के बाद से सिर्फ पैसों की डिमांड कर रहा था। शादी के वक्त उनसे जो हो सका वह सब किया, लेकिन उन्होंने बहन को सताना नहीं छोड़ा। एक बारगी तो उसने धमकियां भी दीं, लेकिन परिवार ने लोक लाज की शर्म से हर बार समझाइश की। पीड़िता का कहना है कि शादी के छह महीने बाद ही उसका पति उसके साथ ऐसा करेगा इसकी कल्पना उसने सपने में नहीं की थी, उसने बताया कि परिवार वाले अक्सर मारपीट करते हैं। जांच अधिकारी थानेदार प्रवेंद्र सिंह ने कहा कि महिला की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी। महिला का आरोप है उसके साथ उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते हैं। इसके अलावा पति ने अन्य व्यक्तियों को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करवाया। महिला की शिकायत बसेड़ी थाने में दर्ज कर ली गई है। इसके बाद महिला का मेडिकल करवा लिया गया है। महिला के ससुराल पक्ष में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई, लेकिन फिलहाल सभी लोग फरार हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...