क्या ये जंगलराज से कम है? 3 गोली मारने से अपराधी नहीं हुआ संतुष्ट, नजदीक जाकर फिर मारी गोली, कुत्ता भोंका तो उसे भी मार दी गोली; जाने क्या है पूरी वारदात, देंखें वीडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 1, 2021

क्या ये जंगलराज से कम है? 3 गोली मारने से अपराधी नहीं हुआ संतुष्ट, नजदीक जाकर फिर मारी गोली, कुत्ता भोंका तो उसे भी मार दी गोली; जाने क्या है पूरी वारदात, देंखें वीडियो।

क्या ये जंगलराज से कम है ? 3 गोली मारने से अपराधी नहीं हुआ संतुष्ट, नजदीक जाकर फिर मारी गोली, कुत्ता भोंका तो उसे भी मार दी गोली; जाने क्या है पूरी वारदात, देंखें वीडियो।


क्या ये जंगलराज से कम है? 3 गोली मारने से अपराधी नहीं हुआ संतुष्ट, नजदीक जाकर फिर मारी गोली, कुत्ता भोंका तो उसे भी मार दी गोली; जाने क्या है पूरी वारदात, देंखें वीडियो।

बिहार। मुजफ्फरपुर में बुधवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर नवल सिंह की हत्या कर दी गई। नवल सिंह शिवहर के चर्चित नेता श्रीनारायण सिंह के भाई थे। बीते बिहार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे श्रीनारायण सिंह की भी मतदान शुरु होने से पहले ही हत्या हो गई थी। अपराधियों ने आज शहर के बीचों-बीच बाइक से जा रहे नवल सिंह को पहले ओवरटेक कर रोक दिया। फिर एक अपराधी बाइक से उतरा और 3 गोली मार दी। इसके बाद मौत कंफर्म करने के लिए नजदीक से फिर दनादन 5 गोली मार दी। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर की है। दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी मच गई। इलाके में लगे एक CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। कैमरे में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने नवल सिंह को ओवरटेक कर गिराने की कोशिश की। जैसे ही बाइक अनियंत्रित हुई, अपराधियों ने आगे में बाइक रोक दी। पीछे बैठा एक अपराधी उतरते ही उन पर गोली चलाने लगा। फिर बाइक के पास जाकर वापस उन पर गोलियां दागी।


इधर, सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेजा। अहियापुर थानेदार सुनील कुमार रजक के अनुसार, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। CCTV फुटेज मिला है, उसकी जांच भी कर रहे हैं। थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि नवल सिंह मूल रूप से शिवहर जिले के श्यामपुर भटनाहा थाना क्षेत्र के नया गांव के रहने वाले थे। अहियापुर के सहबाजपुर में बीते कुछ वर्षों से अपना मकान बनकर रह रहे थे। उनके ऊपर शिवहर में कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे, फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है। नवल सिंह मुजफ्फरपुर में ठेकेदारी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। वह श्रीनारायण सिंह के भाई थे। विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव प्रचार के दौरान ही श्रीनारायण सिंह की अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी।

क्या ये जंगलराज से कम है? 3 गोली मारने से अपराधी नहीं हुआ संतुष्ट, नजदीक जाकर फिर मारी गोली, कुत्ता भोंका तो उसे भी मार दी गोली; जाने क्या है पूरी वारदात, देंखें वीडियो।

मृतक के बड़े भाई सत्यनारायण सिंह ने बताया कि वह घर पर थे, बुधवार सुबह उन्हें एक मित्र सुरेश सिंह ने कॉल किया। पूछा कि नवल बाबू से बात हुई है, मैंने कहा नहीं। पूछा- कोई बात है क्या, इसपर सुरेश ने कहा कि मुज़फ़्फ़रपुर में पता लगाइए। मैं इधर-उधर कॉल लगाने लगा। इसी दौरान पता चला कि नवल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आनन-फानन में वह मुज़फ़्फ़रपुर पहुंचे। सत्यनारायण सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई पूर्व मुखिया श्रीनारायण सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नवल की हत्या और श्रीनारायण सिंह की हत्या की कड़ी, हो न हो एक ही है। यह भी कहा कि पुलिस मामले का पर्दाफाश करे, तभी कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद सहबाजपुर के सरपंच बिरजू कुमार साह ने बताया कि गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कहा कि एक आदमी आगे बाइक से थे। उसके पीछे दो अपराधी लगे हुए थे। फायरिंग करने लगे। इसी दौरान बाइक से आदमी गिर गया। फिर अपराधियो ने उस पर 14 से 15 राउंड फायरिंग की। इसी दौरान अपराधियों ने चाय के दुकान के समीप कुत्ते को भौंकता देख उसे भी गोली मार दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...