Post Top Ad
Sunday, July 4, 2021
Home
अपराध
छतरपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
सड़क निर्माण को लेकर भाजपा नेता ने PWD के सब इंजीनियर पर किया लोहे की रॉड, फावड़े और लाठियों से जानलेवा हमला।
सड़क निर्माण को लेकर भाजपा नेता ने PWD के सब इंजीनियर पर किया लोहे की रॉड, फावड़े और लाठियों से जानलेवा हमला।
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ललौनी गांव में शनिवार की शाम भाजपा नेता और पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर सब इंजीनियर पर लोहे की रॉड, फावड़ा और लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट से सब इंजीनियर के दोनों पैर सहित सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने भाजपा नेता सहित 15 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडब्लूडी विभाग का सब इंजीनियर रामादीन यादव उम्र 53 वर्ष शनिवार की शाम ललौनी गांव में निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण करने पहुंचा। इस दौरान भाजपा नेता दद्दा ललौनी और सब इंजीनियर के बीच भाजपा नेता के दरवाजे पर सीसी रोड डालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दद्दा ललौनी ने संजय सिंह, वीरू सिंह और सिंघम सहित 15 साथियों के साथ मिलकर लाठी, लोहे की रॉड और फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले से सब इंजीनियर के दोनों पैरों, हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट से घायल सब इंजीनियर को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना टीआई राजेश बंजारे ने बताया कि घायल सब इंजीनियर की शिकायत पर दद्दा ललौनी सहित 15 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भाजपा नेता और उसके साथियों द्वारा किए गए हमले से बचने के लिए सब इंजीनियर रामदीन यादव ललोनी गांव के ही एक घर में अपनी जान बचाने के लिए छिप गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद सब इंजीनियर ने विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घायल सब इंजीनियर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सब इंजीनियर ने बताया कि यदि जान बचाकर पास के घर में न घुसता तो भाजपा नेता और उसके साथी मिलकर मेरी हत्या कर देते।
Tags
# अपराध
# छतरपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
छतरपुर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद