पत्नी के प्रेमी को समझाने घर बुलाया, हुआ विवाद तो पति ने प्रेमी की गर्दन में घोंपा चाकू, युवक ने जान बचाने 200 मीटर तक लगाई दौड़, हुई मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 4, 2021

पत्नी के प्रेमी को समझाने घर बुलाया, हुआ विवाद तो पति ने प्रेमी की गर्दन में घोंपा चाकू, युवक ने जान बचाने 200 मीटर तक लगाई दौड़, हुई मौत।

रतलाम। अवैध संबंधों में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। महिला के पति ने प्रेमी को घर पर समझाने के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों में विवाद शुरू हुआ तो पति ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू प्रेमी के गर्दन में फंस गया और वह 200 मीटर दौड़ता हुआ अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार देर रात डेढ़ बजे शहर के माणक चौक थाने के आदिनाथ कॉलोनी की है। शैलेंद्र सिंह और जितेंद्र खत्री परिचित थे। इसकी वजह से जितेंद्र का शैलेंद्र सिंह के घर आना-जाना था। इसी दौरान जितेंद्र का अफेयर शैलेंद्र की पत्नी से हो गया। यह बात शैलेंद्र को पता चल गई। उसने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। शनिवार की रात शैलेंद्र ने जितेंद्र को समझाने के लिए घर बुलाया, यहां दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

पत्नी के प्रेमी को समझाने घर बुलाया, हुआ विवाद तो पति ने प्रेमी की गर्दन में घोंपा चाकू, युवक ने जान बचाने 200 मीटर तक लगाई दौड़, हुई मौत।
आरोपी शैलेंद्र सिंह

हाथापाई के दौरान शैलेंद्र सिंह ने चाकू से जितेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, शैलेंद्र के वार से चाकू जितेंद्र के गर्दन में फंस गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल जितेंद्र भागकर अपने रिश्तेदार सुशील खत्री के घर तक पहुंचा। फिर सुशील उसे अपनी कार से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान शैलेंद्र को भी चाकू लगा है। उधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शैलेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। माणकचौक थाना पुलिस ने बताया कि इंद्रलोक नगर निवासी जितेंद्र खत्री का आरोपी शैलेंद्र सिंह की पत्नी से 3 साल से अफेयर था। आपस में परिचित होने की वजह से जितेंद्र का शैलेंद्र सिंह के घर आना-जाना होता था। यह बात पता चलने पर शैलेंद्र ने उसकी हत्या कर दी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...