Post Top Ad
Sunday, July 4, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धार
मध्य प्रदेश
वायरल न्यूज़
विडियो
अलीराजपुर के बाद अब धार जिले में दो बहनों को परिजनों ने पीट-पीटकर निकाला जुलूस, लोग बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो।
अलीराजपुर के बाद अब धार जिले में दो बहनों को परिजनों ने पीट-पीटकर निकाला जुलूस, लोग बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो।
धार। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर के बाद धार जिले में समाज का क्रूर चेहरा सामने आया है। दो युवतियों को उनके परिवार वालों ने लाठी-डंडे से पीटते हुए गांव में घुमाया। दोनों का कसूर सिर्फ इतना था कि वे मोबाइल पर अपने मामा के लड़कों से बातें करती थीं। ये बात उनके चचेरे भाइयों और परिवार के लोगों को अच्छी नहीं लगी, दोनों पीड़ित युवतियां चचेरी बहनें हैं। मामला धार जिले के टांडा थाना के पीपलवा गांव का है, घटना 22 जून को हुई थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस गांव पहुंची, जबकि FIR 26 जून को दर्ज की गई। मामले में अब परिवार के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि लड़कियों के चचरे भाई और परिवार के लोग उन्हें पीट रहे थे और गांव में जुलूस निकाल रहे थे। युवतियां खुद को बचाने के लिए गुहार लगाती रहीं, लेकिन लोग वीडियो बना रहे थे। कुछ लोग दिखावे के लिए बीच-बीच में आते रहे, लेकिन आरोपी लड़कियों को पीटते रहे। यहां तक कि परिवार की महिलाएं भी मारपीट करती रहीं।
बर्बरता की शिकार दोनों युवतियां रिश्ते में चचेरी बहनें हैं। दोनों का रिश्ता आलीराजपुर के जोबट में तय हुआ है। लड़कियों की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपने मामा के परिवार के दो लड़कों से बात करती थीं। गांव के स्कूल के पास दोनों की पिटाई चचेरे भाइयों ने शुरू की। इसके बाद परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य आ गए। पिटाई के बाद दोनों लड़कियों ने चुप्पी साध ली। पुलिस उन्हें थाने लेकर आई तब उन्होंने बताया कि उनके साथ परिजनों ने ही मारपीट की है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और मौका मुआयना किया है। युवतियों को थाने लाया गया है, जहां पर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि परिजनों ने ही मारपीट की है। पुलिस ने शिकायत पर परिवार के ही 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।
विजय वास्कले, टीआई टांडा
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धार
# मध्य प्रदेश
# वायरल न्यूज़
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धार,
मध्य प्रदेश,
वायरल न्यूज़,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद